Advertisement

District Topper Khushi Rao: कप्तानगंज में CBSE इंटरमीडिएट का शानदार रिजल्ट, पीजी स्कूल ने लहराया सफलता का परचम

कप्तानगंज, कुशीनगर के पीजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का CBSE इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, खुशी राव बनीं जिला टॉपर

Intro

District Topper Khushi Rao ने CBSE Result 2026 में टॉप किया, वे कुशीनगर की जिला टॉपर बनीं.

पीजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. स्कूल का रिजल्ट इस बार शानदार रहा. खुशी राव की सफलता से क्षेत्र में खुशी है.

खुशी राव बनीं जिला टॉपर

विद्यालय की मेधावी छात्रा District Topper Khushi Rao ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की टॉपर्स सूची में स्थान हासिल किया, उनके इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिवार, अभिभावक और क्षेत्रवासी गौरवान्वित हैं.

अन्य विद्यार्थियों का भी शानदार प्रदर्शन

विद्यालय के कई छात्रों ने भी बेहतरीन अंक प्राप्त किए, प्रमुख विद्यार्थियों की सूची इस प्रकार है.

  • उत्कर्ष जायसवाल – 94.8%
  • अंजलि यादव – 94%
  • उज्ज्वला – 93%
  • अंश त्रिपाठी – 91.2%
  • कीर्ति कुशवाहा – 91%
  • नंदनी पटेल / अभिषेक वर्मा – 90%
  • इसके अतिरिक्त अनूप कुशवाहा (89%), रश्मि पटेल (88.2%), अनुप्रिया दुबे (88%), श्रेया (88%) और सना खान (87.4%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया.

विद्यालय में जश्न का माहौल

परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. प्रधानाचार्या डॉ. संगीता सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. उन्होंने आगे कहा कि छात्रों ने यह साबित कर दिया है कि लगन और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

लोगों ने बधाई दी

इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों और जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं, इस अवसर पर भाजपा के

जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

सुरेंद्र सिंह सहित डॉ. सुनील पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, रत्नेश त्रिपाठी, रितेश सिंह, अरविंद जायसवाल, इंद्रेश गुप्ता, अवधेश प्रजापति और ब्रजेश पाण्डेय जैसे कई गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे.

विद्यालय प्रबंधन की बधाई

विद्यालय प्रबंधन ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता

संस्थान की गुणवत्ता और अनुशासन का प्रमाण है

रिपोर्ट: गिरजेश गोविन्द राव, कप्तानगंज (कुशीनगर)

इसे भी पढ़े- Prateek Yadav Death Mystery: डॉक्टरों के बयान से मचा हड़कंप!