Advertisement

BJP Inside: रवि किशन मंत्री बनने वाले हैं!

गोरखपुर के सांसद का समय करवट ले रहा है. अभी तय तो नहीं है लेकिन इनके भाग्य के दरवाजे खुलने वाले हैं. वक्त की मांग गोरखपुर के सांसद रवि किशन Ravi Kishan को मंत्री बना सकता है. CJP और BJP का खेल समझिए?

Inside Modi Government: Yogi को मिलेगा बड़ा पद, किस मंत्री की कुर्सी जाएगी?

  1. क्या रवि किशन केंद्र सरकार में मंत्री बनने वाले हैं? अगले कुछ घंटे में रवि किशन पर पहली रिपोर्ट ऊपर भेजी जाएगी. उत्तर प्रदेश से एक पॉपुलर ब्राह्मण का मंत्री बनना तय है. अभी तक इस लिस्ट में सुधांशु त्रिवेदी आगे चल रहे थे. लेकिन पिछले एक हफ्ते में रवि किशन ने लीड बना ली है.
  2. सुधांशु त्रिवेदी और रवि किशन दोनों Gen Z में जबरदस्त पॉपुलर हैं. एक राय ये भी बन रही है कि दोनों को ही मौका दिया जाए. ज्ञान के आधार पर सुधांशु त्रिवेदी को और पॉपुलैरिटी के आधार पर रवि किशन को.
  3. एक महीने पहले रवि किशन का नाम दूर-दूर तक नहीं था. लेकिन लखनऊ में हुए कार्यक्रम में रवि किशन ने अपनी हाजिर जवाबी और अपने निराले अंदाज़ से Gen Z का दिल जीता है. उनके वीडियो के लाखों तक views आए. पहली बार बीजेपी के एक ब्रेन स्टॉर्मिंग सेशन में रवि किशन को बुलाया जा रहा है. अब तक रवि किशन को प्रचार के वक्त ही बीजेपी ज़्यादा याद करती थी. लेकिन इस बार उन्हें बीजेपी दफ्तर में Gen Z से कैसे संवाद किया जाए, कैसे कंटेंट बनाए जाएं, इस मीटिंग में आने का न्योता दिया गया है.
  4. बीजेपी में अब आगे के सारे प्रमोशन का आधार है : प्रधानमंत्री मोदी की पिछली मीटिंग में कही एक लाइन : “गुणों की पूजा होगी” जो टैलेंटेड है उसे बीजेपी आगे बढ़ाएगी. इसी प्रोसेस में थोड़ा टाइम लग रहा है. वरना अगस्त में ही मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका होता. बीजेपी में इंटरनल टैलेंट हंट चल रहा है.

Gen-Z के लिए स्पेशल टीम का गठन

इससे पहले हाल ही में BJP ने Gen-Z में अपनी आउटरीच बढ़ाने के लिए एक स्पेशल टीम का गठन करने का ऐलान किया था। इस दल में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, हर्ष सांघवी, विनोद तावड़े और ओ.पी. चौधरी समेत कुछ अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।

युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए इकोसिस्टम तैयार कर रही सरकार- योगी
राजस्थान CM ने ‘युवा शक्ति’ को बताया सबसे बड़ी पूंजी
CM फडणवीस ने भी Gen-Z के लिए अपनी नीति का किया जिक्र