UP Election: आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजनीति गरम होते दिख रही है. राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति द्वारा त्यागी भूमिहार ब्राह्मण महाकुंभ (महापंचायत) का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) को देवबंद, जिला सहारनपुर में किया जा रहा है।
Explainer: CJP और BJP की ‘फिक्स मैच’ का असली खिलाड़ी कौन?
कहने को तो इस कार्यक्रम का उद्देश्य ब्राह्मण-भूमिहार समाज की एकता, सम्मान, सामाजिक सहभागिता और राजनीतिक चेतना को मजबूत करना, लेकिन घोर भाजपा विरोधी और फ़ायरब्रांड नेता श्रीकांत त्यागी को भी निमंत्रण दिया गया है.
BRICS Exclusive: चीन की मीरा Zhu Jingjing से समझिए Gen Z की सोच
बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी की नई पार्टी राष्ट्रीय नवनिर्माण दल (रानद) भाजपा के विरुद्ध जमकर चुनाव में उतरने के लिए तैयार है और इस कार्यक्रम में श्रीकांत त्यागी जमकर भाजपा के विरोध में आग उगलेंगे.
“भाजपा शासन में उत्तर प्रदेश में भृगुवंशी समाज को बस ठगा गया है। भाजपा सरकार और संगठन ने हमारे समाज को सत्ता के हाशिये पर पहुँचा दिया है और हमें सम्मान से वंचित किया है। इस सरकार में प्रशासन भाजपा के कैडर और कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा है। प्रदेश की सरकार जनता की नहीं बल्कि राजपूत सरकार है जिसने बारम्बार त्यागी-ब्राह्मण समाज को बता दिया है कि हमारी भाजपा में कोई जगह नहीं है। भाजपा सरकार प्रशासन की बैसाखी पर चल रही है नहीं तो आगामी विधान सभा चुनाव में 100 सीट पार नहीं करेगी ये भृगुवंशी विरोधी पार्टी,” श्रीकांत त्यागी ने नोएडा स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देवबंद कूच करने से पहले कहा।

याद दिला दें कि उत्तर प्रदेश में वोटों की संख्या में त्यागी-ब्राह्मण समाज की 25 प्रतिशत से ऊपर की हिस्सेदारी है और यदि इस समाज ने भाजपा से मुंह मोड़ लिया तो भगवा पार्टी को नाकों चने चबाने पद जाएँगे। ऐतिहासिक रूप से यह समाज हमेशा से भाजपा का वफादार साथी रहा है लेकिन पिछले कुछ समय से समाज में भाजपा विरोध का स्वर बढ़ता जा रहा है। लगभा 80 सीटें प्रदेश में ऐसी हैं जहाँ भूमिहार-ब्राह्मण और भृगुवंशी समाज हार जीत का फ़ैसला कर सकता है।


























