Advertisement

Inside News: राम मंदिर के CEO रिटायर्ड IPS राजेश पांडेय!

ayodhya ram mandir trust CEO Rajesh Panday ips

Ram Mandir, Ram temple trust CEO

Ram Mandir, Ram temple trust CEO: राम मंदिर के CEO रिटायर्ड IPS राजेश पांडेय हो सकते हैं । थोड़ी देर पहले नाम फाइनल हो गया है । बस आखिर वक्त में कोई नाम ना अटकाए। इन्होंने बक़ायदा इसके लिए इंटरव्यू दिया है । ईमानदार अफ़सर हैं । इनकी फाइल हर जगह से चेक हुई है ।

Explainer: CJP और BJP की ‘फिक्स मैच’ का असली खिलाड़ी कौन?
BJP Inside: रवि किशन मंत्री बनने वाले हैं!

अयोध्या के राम मंदिर को अब अपना पहला स्थायी CEO मिलने जा रहा है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 2 सितंबर को होने वाली अहम बैठक में इस पद पर अंतिम फैसला हो सकता है. CEO की रेस में तीन नामों का पैनल ट्रस्ट को सौंपा जा चुका है, जिनमें पूर्व IPS राजेश पांडेय, पूर्व IAS योगेश्वर राम मिश्रा और बिहार के प्रवेश सक्सेना के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं.

कल बड़ी बैठक

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 2 सितंबर को अहम बैठक है. इस बैठक में मंदिर के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO की नियुक्ति पर फैसला हो सकता है. खास बात यह है कि CEO पद के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और तीन नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं. इनमें यूपी के पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडेय, पूर्व IAS अधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा और बिहार के वरिष्ठ IPS अधिकारी डॉ. परेश सक्सेना शामिल हैं.