Modi Government: Yogi, राज्यपाल, मंत्रिमंडल
Modi Government: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कैबिनेट में बदलाव करने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक संगठन के बाद अब सरकार में तमाम मंत्रियों की फेरबदल होगी. सबसे अहम बात यह है कि राज्यपाल भी बदले जा रहे हैं. कब होगा मंत्रिमंडल विस्तार? यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) क्या पार्लियामेंट्री बोर्ड में जाएंगे. BJP IT Cell: Amit Malviya को हटाने की असली सच्चाई ?
- अगले कुछ दिन में राज्यपाल के नाम तय होंगे
- नितिन नवीन की टीम बन जाने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है
- बीजेपी की पार्लियामेंट्री बोर्ड के दो सदस्य राज्यपाल बनाकर भेजे जा सकते हैं, अभी चर्चा के स्टेज पर है , पक्का नहीं हुआ है
- यूपी की राज्यपाल का हटना तय माना जा रहा है, वे 2018 से राज्यपाल के पद पर हैं . 2021 से उत्तर प्रदेश में ही हैं . इससे पहले मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में थीं .
- कर्नाटक के राज्यपाल भी बदले जाएंगे, एक तेज तर्रार नेता को बैंगलुरु के लोकभवन में भेजा जाएगा . नाम फाइनल स्टेज में है . बीजेपी से वो इस्तीफ़ा देकर बैंगलुरु रवाना होंगे
- मध्य प्रदेश के नए राज्यपाल का नाम भी सोच लिया गया है
- सबसे ज़्यादा विचार तमिलनाडु के नए राज्यपाल के नाम पर हुआ . चेन्नई के लोकभवन में जाने वाले नेता का नाम बीजेपी के बड़े बड़े नेताओं को चौंकाएगा
- बीजेपी के पार्लियामेंट्री बोर्ड के पांच सदस्यों को बदला जा सकता है
कब होगा मंत्रिमंडल विस्तार?
BJP में बड़े खिलाड़ी बनने वाले हैं संदीप पाठक, UP या Pujab, किसका कमान?
- मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख सितंबर में
- रक्षाबंधन से पहले मोदी सरकार में सबसे बड़ा फेरबदल
- करीब 32 मंत्रियों के विभाग बदले जाएंगे या छुट्टी होगी
- 2 अक्टूबर को सबसे बड़ा धमाका होगा
- एक टॉप सूत्र : 2 अक्टूबर सुबह 9 बजे के बाद मोदी सरकार की नई रफ़्तार दिखेगी . मोदी एक बहुत बड़ी महत्वाकांक्षी योजना से 2 अक्टूबर की शुरुआत करेंगे
- 2 अक्टूबर 2026 को मोदी 3.0 RESATE यानि (फिर से शुरू) ये टर्म दिया गया है
- पार्टी को भी सख्ती से कहा गया है 2 अक्टूबर से पहले ‘House in order’ होना चाहिए
- 22 तारीख से नए पदाधिकारियों का एक तरह से induction प्रोग्राम शुरू होगा
- प्रधानमंत्री की सबसे प्रिय और कामयाब योजना स्वच्छ भारत मिशन 2 अक्तूबर 2014 को लॉन्च हुई थी . ठीक वैसे ही 2 अक्टूबर को 2026 को प्रधानमंत्री फ्री कोचिंग योजना की शुरुआत हो सकती है . नए शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी को इसकी तैयारी के लिए कह दिया गया है . Higher Education secretary के साथ मंत्री जी की एक लंबी मीटिंग हो चुकी है
- पार्टी में सबसे पावरफुल बॉडी पार्लियामेंट्री बोर्ड को लेकर फैसला नहीं हो पा रहा है . योगी , फडणवीस और हिमंता की एंट्री की फाइल अभी क्लियर नहीं हुई है
























