Advertisement

BJP में बड़े खिलाड़ी बनने वाले हैं संदीप पाठक, UP या Pujab, किसका कमान?

sandeep pathak

BJP NEW TEAM में सबसे बड़े डॉर्क हॉर्स सांसद संदीप पाठक Sandeep Patak हैं. कैसे हुई एंसी, किसने कराई, क्या करेंगे आगे. मंत्री बनने से क्यों किये इनकार. कई बड़े सवाल सबके मन में है.

BJP NEW TEAM LIST: Nitin Nabin की टीम में कौन शामिल?

1.संदीप पाठक : बीजेपी में मुश्किल से तीन नेता जानते हैं. संदीप पाठक की पार्टी में एंट्री कैसे हुई? नंबर टू या नंबर थ्री नहीं , सीधे नंबर वन ने एक दिन उनकी तारीफ़ की . हाल फिलहाल में फिर उनकी तारीफ़ हुई . जब बीजेपी का पूरा इकोसिस्टम ये कह रहा था कि बांकीपुर की सीट कम से कम दस बारह हजार वोट से बीजेपी जीतेगी, तब संदीप पाठक को पटना भेजा गया . पटना से लौटने के बाद संदीप पाठक ने टॉप लीडर को एकदम करेक्ट पिक्चर दी . संदीप ने ‘डाटा और सर्वे के साथ साथ पॉलिटिकल माइंड लगाकर एकदम सटीक बात कही कि बीजेपी अध्यक्ष की सीट बीजेपी हार रही है. और मार्जिन पंद्रह हज़ार से ऊपर रहेगा’. बीजेपी के बड़े बड़े इन हाउस पंडित फेल हो गए और संदीप पाठक ‘पंडितजी’ इस टेस्ट में अच्छे नंबर से पास हो गए .

  1. बीजेपी संदीप पाठक का इस्तेमाल डाटा और कम्युनिकेशन दोनों ही टीम में करेगी . संदीप का काम करने का एक तरीक़ा है . उन्हें छूट दी जाएगी . ये बहुत ऊपर से कहा गया है . एक और बात : संदीप चाहते तो सरकार में भी जा सकते थे , लेकिन पहली ही मुलाकात में उन्होंने नंबर वन को कहा था मैं संगठन में ही काम करना चाहता हूँ .
  2. संदीप ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से PHD की , Oxford भी गए और MIT में भी रिसर्च किया . IIT दिल्ली में प्रोफेसर रहे . बीजेपी में ऐसा CV बहुत कम नेताओं का है . पंजाब में आम आदमी पार्टी के लिए बूथ लेवल पर संगठन खड़ा किया . अलग अलग इलाक़े में जाकर देखा कहां क्या मुद्दा चलेगा . कौन कहां चुनाव जीत सकता है .
  3. पाठक बहुत मीठा बोलते हैं . तर्क से बात रखते हैं . बड़बोले नहीं हैं . बीजेपी के एक बड़े नेता चाहते हैं संदीप पाठक टीवी डिबेट में भी दिखें . प्रवक्ता का रोल भी मिले . लेकिन अभी तक की जानकारी के मुताबिक़ संदीप फिलहाल अपना चेहरा चमकाना नहीं चाहते , पहले वो एक दो इलेक्शन में जमकर काम करना चाहते हैं . यूपी या पंजाब का चुनाव . या दोनों राज्य . ये तय होना है
  4. BIHAR : 8 MLC सीटों पर होगा चुनाव, PK का नया Plan!