BIHAR, MLC PK : बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की 8 सीटों का कार्यकाल नवंबर 2026 में खत्म हो रहा है. इन 8 सीटों में से BJP के पास 2, JDU के पास 1, CPI के पास 1, कांग्रेस के पास 1 और निर्दलीय के पास 3 सीटें हैं.
Inside Story: RSS और Modi सरकार मिलकर बना रही है ये प्लान?
JANSURAJ लड़ेगी चुनाव
जन सुराज अब सभी 8 सीटों पर विधान परिषद चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. हालांकि PK के करीबी 2 नेता- सच्चिदानंद राय और अफाक अहमद MLC हैं.
सितंबर महीने से PK फिर बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं. वो गांव-कस्बों का दौरा करेंगे. जबकि अक्टूबर 2026 से व्यापक सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा.


























