Advertisement

BJP IT Cell: Amit Malviya को हटाने की असली सच्चाई ?

अमित मालवीय Amit Malviya को क्यों हटाया गया ? किसके कहने पर हटाया गया ? दीपक म्हस्के को किसके कहने पर लाया गया ?

  1. BJP IT Cell: अमित मालवीय Amit Malviya को हटाने के पीछे बहुत लोग बहुत सारी कहानियां सुना रहे हैं. BJP NEW TEAM LIST: Nitin Nabin की टीम में कौन शामिल?

सच्चाई क्या है: बीजेपी अपनी पार्टी की सोशल मीडिया कम्युनिकेशन को एकदम नए तरीके से दुरुस्त करना चाहती है. अब व्यक्ति विशेष के सोशल मीडिया हैंडल से नहीं नैरेटिव बनाया जाएगा. बीजेपी के एक बड़े नेता : “अमित मालवीय की सबसे बड़ी गलती यही हुई, वो “अमित मालवीय..अमित मालवीय” के चक्कर में ही गए. उन्हें अपने लिए कम और पार्टी के लिए ज्यादा सोचना था”. बीजेपी और कांग्रेस में यही फर्क है, बीजेपी में कोई “सुप्रिया श्रीनेत” और “पवन खेड़ा” नहीं हो सकता. अगर किसी ने बनने की कोशिश कि तो वो देर सबेर “अमित मालवीय” बन जाएगा. BIHAR : 8 MLC सीटों पर होगा चुनाव, PK का नया Plan!

  1. बीजेपी के नए सोशल मीडिया हेड छत्तीसगढ़ से आ रहे हैं. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के वक्त दिल्ली में ये इंप्रेशन था कि भूपेश बघेल ये चुनाव जीत जाएंगे, लेकिन नितिन नबीन ने इंचार्ज रहते हुए वो चुनाव पलटा. दीपक म्हस्के उस टीम के सोशल मीडिया कैंपेन के “ब्रेन” थे. बाद में दीपक म्हस्के को राज्यमंत्री का दर्जा देकर छत्तीसगढ़ राज्य मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया.
  2. पिछले दो दिन से बीजेपी की नई सोशल मीडिया टीम को ये बता दिया गया था कि अपना पेज डाउन कर लें और पार्टी का पेज अप करें. अगर वो अपना हैंडल चमकाएंगे तो फिर पद नहीं पाएंगे. इसलिए अगर आप इस वक्त दीपक महस्के या आलोक भट्ट या प्रीति गांधी के ट्विटर हैंडल पर जाएंगे तो कुछ नहीं पाएंगे. हां, इनके पुराने पोस्ट को फैलाकर विरोधियों को कोई फायदा नहीं है. आलोक भट्ट और प्रीति गांधी के एक एक पुराने पोस्ट को पढ़ लिया गया है. कुछ छिपाया नहीं गया है, इसलिए फर्क नहीं पड़ेगा.
  3. अब ये नई सोशल मीडिया टीम संगठन महासचिव बीएल संतोष को डेली रिपोर्ट करेगी. ये पार्टी के नए नैरेटिव को आगे बढ़ाएंगे. खुद बहुत ज्यादा ट्विट या मैसेज नहीं भेजेंगे. सोशल मीडिया के WhatsApp ग्रुप्स का नाम बदला जाएगा, नया एडमिन होंगे, नया थिंकटैंक टीम बनेगी. कुछ लोगों ने Exit करना शुरू कर दिया है. कुछ लोगों को ग्रुप से Remove कर दिया गया है.