आजम खान ( Azam Khan ) की सल्तनत ढहाने वाले IAS आन्जनेय सिंह को सेवा विस्तार नहीं मिला. इसके पहले 7 बार यूपी सरकार ने केंद्र सरकार से मांग करके सेवा विस्तार किया था. आन्जनेय सिंह 2005 बैच के सिक्किम कैडर के IAS हैं, 2015 में राजनाथ सिंह की सिफारिश पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उन्हें UP बुलाया था.
Explainer: CJP और BJP की ‘फिक्स मैच’ का असली खिलाड़ी कौन?
आन्जनेय रामपुर से पहले फतेहपुर और बुलंदशहर में DM रहे. रामपुर के DM बने तो आजम खान के खिलाफ एक मामले में कार्रवाई की. उन्होंने कहा था- कलेक्टर-फलक्टर से मत डरियो, ये तनखैय्या हैं..तनखैय्यों से नहीं डरते हैं. अल्लाह ने चाहा तो इनसे जूते साफ कराऊंगा.
Inside Story: हर महिला को Yogi देंगे 20 हजार रुपये, जानें क्या है प्लान?
यह बात शायद अधिकारी और योगी सरकार को चुभ गई. एक के बाद एक फाइल निकलती चली गई. आजम खान के बेटे की विधायकी गई. फिर खुद की भी चली गई. दोनों को सजा हो गई. फिर रामपुर पब्लिक स्कूल पर नजर पड़ी. सभी स्कूल बंद हो गए. और भी जो संपत्ति थी सब पर कार्रवाई हो गई.
पहला मामला- रामपुर में PWD रोड पर बने एक अनधिकृत ऊर्दू गेट का था. बीच रोड बने इस अवैध गेट की वजह से रास्ता ब्लॉक होता था. आन्जनेय सिंह ने फाइल निकलवाई. पता चला, मामले में सुनवाई पूरी करके इसे तोड़ने का आदेश तो पूर्व DM ही कर गए थे. आन्जनेय सिंह SDM, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और फोर्स को बुलाकर उसे तुरंत तोड़ने के आदेश किए. इसके बाद वो गेट तोड़ दिया गया.
दूसरा मामला- जौहर यूनिवर्सिटी में एक सरकारी बिजली सबस्टेशन का था. सरकारी पैसे से सरकारी जमीन पर बने बिजली सबस्टेशन तक पब्लिक नहीं जा सकती थी. वजह यह थी कि इस बिजलीघर को जौहर यूनिवर्सिटी की चारदीवारी में कैद कर लिया गया था. आन्जनेय सिंह ने इस बिजलीघर को अवैध कब्जे से मुक्त कराया.
तीसरा मामला- यूनानी चिकित्सालय की जमीन को कब्जा मुक्त कराने का था. जिस पर कब्जा करके आजम खान का रामपुर पब्लिक स्कूल चल रहा था. आन्जनेय सिंह ने जांच कराई तो पता चला कि रामपुर पब्लिक स्कूल को ऑन रिकॉर्ड तो मदरसा आलिया की जमीन को लीज पर लेकर चलाया जा रहा है. लेकिन, वास्तव में मौके पर वो यूनानी चिकित्सालय की जमीन पर बना है. आन्जनेय सिंह ने छुट्टी के दिन फोर्स भेजकर स्कूल को खाली करा दिया. यूनानी चिकित्सालय जिसे साजिशन बंद कराया गया था, उसकी जमीन को आन्जनेय सिंह ने कब्जामुक्त कराया.


























