Advertisement

कैबिनेट मंत्री ललन सिंह का तीखा वार, तिलमिला जाएंगे तेजस्वी?

केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने आज विपक्ष, खासकर तेजस्वी यादव और कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। जदयू की महत्वपूर्ण बैठक से लेकर 24 अप्रैल को होने वाले फ्लोर टेस्ट तक, ललन सिंह ने हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखी।

​आज होने वाली जदयू की बैठक पर ललन सिंह ने कहा, “पार्टी की बैठकें होती रहती हैं, इसमें कोई नई खबर नहीं है। बैठक के बाद ही कुछ बताया जाएगा, पहले से कयास लगाने का कोई मतलब नहीं है।”

फ्लोर कटेस्ट की चुनौती पर तंज:

24 अप्रैल को होने वाले फ्लोर टेस्ट पर आत्मविश्वास दिखाते हुए उन्होंने कहा, “फ्लोर टेस्ट से हमें क्या दिक्कत? हमारे पास अपार बहुमत है। विपक्ष आखिर है कहाँ? अगर फ्लोर टेस्ट होना है, तो बिल्कुल होना चाहिए, हम पूरी तरह तैयार हैं।”

Digital Literacy कैसे बढ़ाएं: टीनएजर्स के लिए गाइड
Teenagers और Technology : एक्सपर्ट से जानें 7 सावधानियां ?


तेजस्वी यादव को ‘ज्ञान’ पर घेरा:

तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री पर दिए गए बयान का जवाब देते हुए ललन सिंह ने कहा, ​”वे (तेजस्वी) खुद बहुत ज्ञानी हैं, इसीलिए तो 25 सीटों पर सिमट गए हैं। उन्हें अपने ज्ञान की चिंता करनी चाहिए, दूसरों की नहीं। न उनके पिताजी को ज्ञान था, न उन्हें है। इन दोनों को केवल एक ही चीज का ज्ञान है— अवैध तरीके से धन-संपत्ति कैसे अर्जित की जाए।”

महिला आरक्षण और कांग्रेस पर हमला

महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा से महिला विरोधी रहा है। देश की महिलाएं कांग्रेस के असली चेहरे को पहचान चुकी हैं और उनमें भारी आक्रोश है।

SC/ST आरक्षण के मुद्दे पर सफाई:

विपक्ष द्वारा इसे SC/ST विरोधी बताए जाने पर ललन सिंह ने स्पष्ट किया कि ​यह बिल महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए है। ​SC/ST के लिए संविधान में पहले से ही आरक्षण का प्रावधान है। ​विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे ‘दाएं-बाएं’ रास्ता खोज रहे हैं और जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

रिपोर्ट : रणजीत सम्राट, सहारा समय