Advertisement

Bihar Teacher Recruitment: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली

बिहार में चौथे चरण (TRE-4) की शिक्षक भर्ती का ऐलान हो गया है. बुधवार (29 जुलाई) को सीएम सम्राट चौधरी (Bihar CM Samrat Choudhary) ने इसकी घोषणा की. चौथे चरण में कुल 32,388 पदों पर बहाली होगी. 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर विस्तृत जानकारी दी है. सीएम ने कहा, “TRE-4 के अंतर्गत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है.”

9 Safety Tips And Tricks: Social Media पर कैसे Safe रहें?
Explainer 4 बड़ी वजह : सम्राट चौधरी को BJP हटाने वाली है?

bihar cm samrat choudhary
bihar cm samrat choudhary

पदों का विवरण एक नजर में नीचे देखें

  • कक्षा 1-5 : 3,847
  • कक्षा 6-8 : 8,563
  • कक्षा 9-10 : 3,877
  • कक्षा 11-12 : 16,101

इस तरह चौथे चरण की शिक्षक बहाली में बिहार में कुल 32,388 पदों पर भर्ती होगी. सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा, “हमारी सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है.”