Advertisement

Politics : सामाजिक न्याय पार्टी ने जमुई में दिखाया दम… परी पासवान ने खुद सिकंदरा से चुनाव लड़ने का किया ऐलान!

जमुई: सामाजिक न्याय पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष परी पासवान के जमुई आगमन पर पार्टी की जिला इकाई का भव्य विस्तार किया गया. इस दौरान आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनोज पासवान भी मौजूद रहे. बैठक में पार्टी के संगठन को प्रखंड स्तर तक विस्तारित करने की दिशा में कई नियुक्तियाँ की गईं.

Bihar : 10 दिन का नवरात्र शुरू… पटना के पटन देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़!

जिला अध्यक्ष के रूप में त्रिलोकी पासवान को नियुक्त किया गया, जबकि सिम्पल कुमारी और कविता कुमारी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई. इसके साथ ही विभिन्न प्रखंडों में संगठनात्मक नियुक्तियाँ की गईं—खैरा प्रखंड में कविता कुमारी और पिंकी कुमारी को अध्यक्ष, बरहट प्रखंड में बिंदु कुमारी अध्यक्ष और रीना देवी उपाध्यक्ष, सिकंदरा प्रखंड में धर्मशिला कुमारी अध्यक्ष, काजल कुमार उपाध्यक्ष और भगवान पासवान प्रखंड अध्यक्ष बने. अलीगंज प्रखंड की जिम्मेदारी देयमंती कुमारी (अध्यक्ष) और सुमन पासवान (उपाध्यक्ष) को सौंपी गई. लक्ष्मीपुर प्रखंड की अध्यक्ष भासों देवी बनीं, जबकि पूनम कुमारी को पंचायत अध्यक्ष नियुक्त किया गया.

Politics : बिहार बदलाव यात्रा में शक्ति प्रदर्शन… डॉ. तारा श्वेता के 5 बड़े संकल्प जनता को दी ऊर्जा!

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष परी पासवान ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में जोड़ना है. उन्होंने बताया कि पार्टी पहले 30 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रही थी, लेकिन उपयुक्त उम्मीदवार न मिलने के कारण अब सीमित सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी.

Politics : तेजस्वी के दावा पर चिराग का कटाक्ष, NDA में एकजुटता का दावा!

परी पासवान ने खुद जमुई जिले के सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों के लिए राजनीतिक और सामाजिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है.

Nalanda : राजगीर में प्रशांत किशोर का जलवा! जनता बोली—नीतीश हटाओ, नया बिहार बनाओ!

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि जिला इकाई के विस्तार से संगठन को मजबूत किया जाएगा और जनता तक पार्टी के उद्देश्य और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाएगी. इसी के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने नए और अनुभवी नेताओं के नेतृत्व में जनता के बीच सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास करेगी.

Gayaji : धर्म से चुनाव तक… शंकराचार्य के एक बयान ने बिहार में मचाई हलचल!

इस बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखा गया. सभी ने मिलकर समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए काम करने का संकल्प लिया. परी पासवान की उपस्थिति और उनके चुनाव लड़ने के ऐलान ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उम्मीद जगाई है.

रिपोर्ट: विवेक कुमार, जमुई.