Advertisement

फर्जी सर्टिफिकेट बांटने वाले BSS के डायरेक्टर को मिली जमानत, बड़ी मछलियां कब होंगी गिरफ्तार?

राजस्थान पुलिस के Special Operations Group (SOG) ने चेन्नई स्थित भारत सेवक समाज (BSS) के निदेशक अरुण गनाना मोइस को सरकारी भर्तियों में बिना प्रशिक्षण के बैक-डेट में फर्जी फायरमैन, लाइब्रेरियन और तकनीकी डिप्लोमा व सर्टिफिकेट जारी करने के बड़े रैकेट में गिरफ्तार किया था. ताजा अपडेट के मुताबिक उसे इस मामले में जमानत मिल गई है.

Explainer: CJP और BJP की ‘फिक्स मैच’ का असली खिलाड़ी कौन?

मुख्य खुलासे और कार्यप्रणाली (Modus Operandi)

  • संस्थान बिना किसी सरकारी या वैधानिक मान्यता के खुद को योजना आयोग से अधिकृत बताकर देशभर के हजारों कॉलेजों को फ्रेंचाइजी/संबद्धता देता था.
  • संबद्धता के नाम पर प्रत्येक कॉलेज से ₹70,000 से ₹1 लाख तक वसूले जाते थे.
  • बिना किसी क्लास या ट्रेनिंग के महज 2 से 3 दिन के भीतर बैक-डेट में मार्कशीट और डिप्लोमा तैयार करके कूरियर या व्हाट्सएप के जरिए भेजे जाते थे.
  • Inside Modi Government: Yogi को मिलेगा बड़ा पद, किस मंत्री की कुर्सी जाएगी?

ताज़ा अपडेट्स (Latest Updates)

  • गिरफ्तारी: एसओजी ने मुख्य निदेशक को गिरफ्तार और जमानत. चेयरमैन बी.एस. बालचंद्रन की तलाश के लिए दबिश जारी है.
  • रडार पर अभ्यर्थी: फायरमैन भर्ती में 19 और लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा के आवेदनों में लगभग 400 संदेहास्पद डिग्रियां सामने आई हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है.
  • कार्रवाई: एसओजी ने स्पष्ट किया है कि भारत सेवक समाज (BSS) चेन्नई से जारी किए गए सभी डिप्लोमा और प्रमाण पत्र पूरी तरह अवैध और अमान्य हैं.