GorakhpurNews: गोरखपुर के सूरजकुण्ड धाम पर ‘सर्वजन सेवा समिति’ का वार्षिक समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना और उन्हें पौष्टिक व नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराना रहा. बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया.
CM Nitish Kumar ने अपनी अंतिम कैबिनेट की बैठक में क्या कहा?
‘निशुल्क भोजन वितरण वाहन’ का लोकार्पण
कार्यक्रम में आरोग्य मंदिर के निदेशक डॉ. विमल कुमार मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, उनके करकमलों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस दौरान ‘निशुल्क भोजन वितरण वाहन’ का भी लोकार्पण किया गया, जो अब शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाएगा.

मुख्य अतिथि ने सराहा सेवा भाव
डॉ. विमल कुमार मोदी ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में वास्तविक बदलाव लाते हैं, उन्होंने कहा कि सम्मानपूर्वक भोजन कराना केवल दान नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों की स्थापना है. उन्होंने ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ के महत्व को बताते हुए कहा कि यह केवल विचार नहीं, बल्कि जीवन जीने का मार्ग है.
सेवा, संवेदना और समर्पण का उत्सव
कार्यक्रम के आयोजक गजेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का प्रतीक है, उन्होंने कहा कि छोटी सी शुरुआत आज जनसहयोग से सैकड़ों लोगों तक प्रतिदिन भोजन पहुंचाने का माध्यम बन चुकी है.
भूख: सिर्फ जरूरत नहीं, सामाजिक जिम्मेदारी
गजेंद्र मिश्र ने कहा कि भूख केवल शारीरिक आवश्यकता नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी भी है. जब तक समाज का एक वर्ग भूखा सोता है, तब तक हमारी प्रगति अधूरी है, उन्होंने लोगों से इस मिशन में जुड़ने की अपील की.
हर दिन सैकड़ों लोगों तक पहुंच रहा भोजन
‘सर्वजन सेवा समिति’ के बैनर तले मेडिकल कॉलेज, अस्पतालों और अन्य स्थानों पर प्रतिदिन नि:शुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है, अब ‘भोजन वितरण वाहन’ के माध्यम से इस सेवा को और विस्तार दिया जाएगा. संस्था से जुड़े लोग जन्मदिन और शादी की सालगिरह जैसे खास मौकों को जरूरतमंदों के बीच भोजन कराकर मनाते हैं, देश-प्रदेश से जुड़े लोग अपनी आय का एक हिस्सा समाज सेवा में समर्पित कर रहे हैं.
संवेदनशीलता ही समाज को जोड़ती है
रिटायर्ड एडिशनल डायरेक्टर डॉ. जी.सी. द्विवेदी ने कहा कि एक समय का भोजन भी किसी के लिए अमृत समान होता है. जब यह प्रेम और सम्मान के साथ दिया जाता है, तो यह मन को भी तृप्त कर देता है. वहीं कार्यक्रम का संचालन मनोज तिवारी और मनोज शाही ने किया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.
यह भी पढ़े-राबड़ी सरकार में मंत्री रहे Samrat Choudhary BJP से बने CM


























