Advertisement

CM Nitish Kumar ने अपनी अंतिम कैबिनेट की बैठक में क्या कहा?

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम पद छोड़ने से पहले मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को अपनी आखिरी कैबिनेट की मीटिंग की. कुछ देर यह बैठक चली. मीटिंग खत्म होने के बाद चिराग पासवान की पार्टी के मंत्री संजय सिंह ने जानकारी दी कि नीतीश कुमार ने क्या कुछ कहा है.

Diabetes Diet: शुगर लेवल रहेगा नॉर्मल! बस ये 5 चीजें रोज खाएं
RelationshipTips: ऑफिस की भागदौड़ में रिश्ते हो रहे हैं दूर? ये टिप्स अपनाएं

उन्होंने बताया, “नीतीश ने अपने संबोधन में कहा कि आगे बिहार में जो नई सरकार बनेगी उसका सहयोग करुंगा. मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा. बिहार में काफी काम हुआ है. आगे भी होगा. आप लोग नई सरकार में मिल-जुलकर अच्छे से काम करिए.”

बैठक के दौरान मंत्रिमंडल के सदस्यों ने पिछले 20 वर्षों तक राज्य की सत्ता संभालने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया. संजय सिंह ने आगे बताया कि बैठक के बाद ग्रुप फोटोग्राफी हुई. हर कोई बहुत भावुक था. उन्होंने कहा कि नया सीएम कौन होगा आज एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में चार बजे साफ होगा.

नीतीश कैबिनेट ने बैठक में कैबिनेट भंग करने की सिफारिश की. इस्तीफे के साथ राज्यपाल को सूचना देंगे. आज दोपहर 3:15 बजे नीतीश कुमार इस्तीफा सौंपेंगे.