Blood sugar control foods: आजकल बदलती लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से डायबिटीज (मधुमेह) तेजी से फैल रही है. एक बार ब्लड शुगर बढ़ने लगे तो उसे कंट्रोल करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है. हालांकि, सही डाइट और रोजमर्रा की कुछ आदतों में बदलाव करके शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. अगर आप भी अपने ब्लड शुगर को संतुलित रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में ये 5 चीजें जरूर शामिल करें.
PeriodsDiet: पीरियड्स में क्या न खाएं? लड़कियां करती हैं ये गलती
ये 5 चीजें रोज खाएं
करेला (Bitter Gourd)- करेला डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो इंसुलिन की तरह काम करते हैं और ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं.
मेथी दाना (Fenugreek Seeds)- मेथी दाना फाइबर से भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ने देता है. रोज सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीना लाभकारी माना जाता है.
हरी सब्जियां- पालक, लौकी और तोरी जैसी हरी सब्जियां फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, ये ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती हैं.
सेब (Apple)- सेब में घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है. रोज एक सेब खाना फायदेमंद हो सकता है.
नट्स (Nuts)- बादाम और अखरोट जैसे नट्स हेल्दी फैट और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने नहीं देते.
ध्यान रखने वाली बातें
मीठी और प्रोसेस्ड चीजों से दूरी बनाएं, रोजाना एक्सरसाइज और वॉक जरूर करें, समय-समय पर शुगर लेवल चेक कराते रहें.
इसे भी पढ़े- GasProblem: गैस और ब्लोटिंग का कारण बनती हैं ये सब्जियां, तुरंत बंद करें


























