Surdas Jayanti 2026: साल 2026 में भक्ति काल के महान संत और कवि सूरदास की जयंती आज यानी 21 अप्रैल को मनाई जा रही है, यह दिन न सिर्फ उनकी स्मृति को समर्पित है, बल्कि भक्ति, प्रेम और आध्यात्मिकता के गहरे संदेश को समझने का भी अवसर देता है.
ChantingMantra: मानसिक तनाव से छुटकारा चाहिए? रोज करें ये मंत्र जाप!
कौन थे सूरदास?
सूरदास जी हिंदी साहित्य के प्रमुख भक्त कवि थे, जिन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबकर अनेक अमर रचनाएं कीं, उनकी कविताओं में कृष्ण की बाल लीलाओं, प्रेम और भक्ति का अद्भुत चित्रण मिलता है.
सूरदास जयंती का महत्व
यह दिन हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति और समर्पण से जीवन की हर कठिनाई को पार किया जा सकता है, सूरदास जी की रचनाएं आज भी लोगों को आध्यात्मिक शांति और प्रेरणा देती हैं.
ये 3 बातें जान लीं तो जीवन बदल जाएगा
सच्ची भक्ति में होती है अपार शक्ति- सूरदास जी ने दिखाया कि ईश्वर के प्रति सच्चा प्रेम और विश्वास जीवन को नई दिशा दे सकता है, बिना किसी स्वार्थ के की गई भक्ति मन को शांति देती है.
कठिनाइयों में भी हार न मानें- कहा जाता है कि सूरदास जी ने अपनी शारीरिक सीमाओं के बावजूद ज्ञान और भक्ति के जरिए दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई, यह हमें सिखाता है कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, हिम्मत नहीं हारनी चाहिए.
सरलता ही सबसे बड़ी ताकत है- उनकी भाषा और जीवन दोनों ही बेहद सरल थे, यही कारण है कि उनकी रचनाएं आज भी आम लोगों के दिल को छूती हैं.
कैसे मनाई जाती है सूरदास जयंती?
इस दिन भक्तजन सूरदास जी के भजन गाते हैं, उनके जीवन से प्रेरणा लेते हैं और भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं, कई जगहों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं.
इसे भी पढ़े-HanumanJi: हनुमानजी की कृपा चाहिए? मंगलवार को भूलकर भी न करें ये काम!


























