Akshaya Tritiya 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व माना जाता है, यह दिन बेहद शुभ और फलदायी होता है. मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ कार्यों का फल कभी खत्म नहीं होता, इस साल यह पावन पर्व 19 अप्रैल 2026 को मनाया जा रहा है, ऐसे में अगर आप अपनी इच्छाओं को पूरा करना चाहते हैं, तो इस दिन एक छोटा सा उपाय आपकी किस्मत बदल सकता है.
BudhPradoshVrat: आज बुध प्रदोष पर शिवलिंग पर ये खास चीज चढ़ाएं, हर मनोकामना होगी पूरी!
क्यों खास है अक्षय तृतीया?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन बिना मुहूर्त देखे भी कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है, माना जाता है कि इस दिन धन, समृद्धि और सुख-शांति की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती.
इस अक्षय तृतीया करें ये छोटा सा काम
अक्षय तृतीया के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और घर के मंदिर को साफ करें, इसके बाद एक साफ आसन पर बैठकर मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें, पूजा में कमल का फूल और सफेद मिठाई जरूर चढ़ाएं, एक दीपक घी का जलाएं, “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें, इसके बाद चावल (अक्षत) लेकर अपनी मनोकामना बोलते हुए मां लक्ष्मी को अर्पित करें. मान्यता है कि ऐसा करने से हर इच्छा धीरे-धीरे पूरी होने लगती है.
दान का भी है विशेष महत्व
इस दिन दान करना बेहद शुभ माना जाता है, जरूरतमंदों को अनाज, वस्त्र या जल का दान करने से पुण्य मिलता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
ध्यान रखने वाली बातें
इस दिन झगड़ा या नकारात्मक सोच से दूर रहें, घर में साफ-सफाई और सकारात्मक वातावरण बनाए रखें, संभव हो तो सोना या कोई शुभ वस्तु खरीदें.
यह भी पढ़े- GaneshPuja: हर पूजा में सबसे पहले क्यों होती है गणेश जी की आराधना?


























