Budh Pradosh Vrat: सनातन परंपरा में प्रदोष व्रत को अत्यंत पवित्र और फलदायी माना जाता है. पंचांग के अनुसार, वैशाख माह का यह पहला प्रदोष व्रत आज रखा जा रहा है. क्योंकि यह दिन बुधवार को पड़ रहा है, इसलिए इसे बुध प्रदोष व्रत कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने पर विशेष फल प्राप्त होता है, खासतौर पर शाम के प्रदोष काल में शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजें अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है.
TuesdayVrat: मंगलवार व्रत कर रहे हैं? ये गलतियां कर दी तो सब व्यर्थ
क्या चढ़ाएं शिवलिंग पर?
बुध प्रदोष के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, कच्चा दूध, गंगाजल, शहद और हरे रंग की वस्तुएं अर्पित करना बहुत लाभकारी माना जाता है. विशेष रूप से हरा वस्त्र या मूंग दाल चढ़ाने से बुध ग्रह मजबूत होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
क्या मिलता है फल?
मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से व्रत और पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं. साथ ही, जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और घर में खुशहाली बनी रहती है.
ये भी पढ़े-http://Kharmas2026: क्या होता है खरमास? और क्यों इसमें नहीं होते शुभ काम?


























