Advertisement

SummerVacation: बच्चों की समर वेकेशन बनानी है खास? दिल्ली की ये 5 जगहें मिस न करें!

places to visit in Delhi for kids

SummerVacation: गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही बच्चों में घूमने-फिरने का उत्साह बढ़ जाता है, ऐसे में पैरेंट्स भी चाहते हैं कि बच्चे कुछ नया सीखें, मजा करें और छुट्टियां यादगार बनें. अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो यहां कई ऐसी जगहें हैं जहां आप बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं, आइए जानते हैं 5 बेहतरीन स्पॉट

SkinCareTips: ड्राई स्किन से परेशान? विटामिन ई कैप्सूल है रामबाण!

दिल्ली की ये 5 जगहें मिस न करें

नेशनल साइंस सेंटर- यह जगह बच्चों के लिए सीखने और एंटरटेनमेंट का शानदार कॉम्बिनेशन है, यहां साइंस से जुड़े कई इंटरैक्टिव मॉडल्स और शो बच्चों को काफी पसंद आते हैं.

दिल्ली चिड़ियाघर- अगर आपका बच्चा जानवरों को पसंद करता है, तो यह जगह परफेक्ट है, यहां विभिन्न प्रजातियों के जानवरों को करीब से देखने का मौका मिलता है.

नेहरू प्लेनेटेरियम- स्पेस और सितारों में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए यह जगह बेहद खास है, यहां होने वाले शो बच्चों को ब्रह्मांड की अद्भुत दुनिया से रूबरू कराते हैं.

एडवेंचर आइलैंड- रोमांच पसंद करने वाले बच्चों के लिए यह अम्यूजमेंट पार्क बेस्ट ऑप्शन है, यहां कई राइड्स और फन एक्टिविटीज बच्चों को घंटों एंटरटेन रखेंगी.

गार्डन ऑफ फाइव सेंसिस- प्रकृति के बीच सुकून भरा समय बिताने के लिए यह जगह शानदार है, यहां हरियाली, आर्ट और ओपन स्पेस बच्चों को रिलैक्स और एक्सप्लोर करने का मौका देते हैं.

ये भी पढ़े- ItchingProblem: बार-बार खुजली हो रही है? आयुर्वेद एक्सपर्ट का ये नुस्खा जरूर आजमाएं!