Advertisement

HeatStroke: गर्मी में ये गलती कर रहे हैं? जानिए कैसे बढ़ता है हीट स्ट्रोक का खतरा

HeatStroke

Heat Stroke: देशभर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ ही हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ता जा रहा है. तेज धूप, लू और शरीर में पानी की कमी कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी में की गई छोटी-छोटी लापरवाहियां हीट स्ट्रोक का कारण बन सकती हैं.

WorldLiverDay: रोज ये 3 चीजें खा रहे हैं? लिवर हो सकता है खराब!

क्या है हीट स्ट्रोक?
हीट स्ट्रोक एक गंभीर स्थिति है, जिसमें शरीर का तापमान अचानक बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और शरीर खुद को ठंडा नहीं कर पाता। समय पर इलाज न मिलने पर यह जानलेवा भी हो सकता है।

कौन-सी गलतियां बढ़ाती हैं खतरा?
कम पानी पीना: शरीर में डिहाइड्रेशन होने से हीट स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है.

धूप में ज्यादा देर रहना: खासकर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलना खतरनाक हो सकता है.

ढीले और हल्के कपड़े न पहनना: टाइट और गहरे रंग के कपड़े शरीर की गर्मी बढ़ाते हैं.

खाली पेट बाहर निकलना: इससे शरीर जल्दी कमजोर हो सकता है.

अत्यधिक शारीरिक मेहनत: गर्मी में ज्यादा एक्सरसाइज या काम करने से शरीर पर दबाव बढ़ता है.

हीट स्ट्रोक के लक्षण क्या हैं?
तेज बुखार या शरीर का तापमान बढ़ना, चक्कर आना और सिर दर्द, उल्टी या जी मिचलाना, तेज धड़कन और सांस लेने में परेशानी, बेहोशी की स्थिति.

कैसे करें बचाव?
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखें, हल्के और ढीले कपड़े पहनें, ज्यादा धूप में जाने से बचें. नींबू पानी, छाछ और फल का सेवन बढ़ाएं.

यह भी पढ़े- HealthTips: हार्ट अटैक और कार्डिएक अरेस्ट, जानिए कौन ज्यादा खतरनाक है