Advertisement

SkinCareTips: ड्राई स्किन से परेशान? विटामिन ई कैप्सूल है रामबाण!

SkinCare

Skin Care Tips: बदलते मौसम, प्रदूषण और गलत स्किनकेयर रूटीन के कारण ड्राई स्किन (रूखी त्वचा) की समस्या तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में लोग महंगे प्रोडक्ट्स पर खर्च करते हैं, लेकिन कई बार राहत नहीं मिलती. स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार, विटामिन E कैप्सूल एक आसान और किफायती उपाय हो सकता है, जो त्वचा को अंदर से पोषण देने में मदद करता है.

SummerTravel: यूपी में ही मिल रहा है ‘हिल स्टेशन’ जैसा फील? जानिए कहां!

क्या है विटामिन E और क्यों है जरूरी?
Vitamin E एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा को हाइड्रेट रखने और डैमेज से बचाने में मदद करता है, यह स्किन को मुलायम और चमकदार बनाने में सहायक माना जाता है.

कैसे करें इस्तेमाल?
रात में सोने से पहले एक विटामिन E कैप्सूल को काटकर उसका तेल निकाल लें, इसे सीधे चेहरे पर या मॉइश्चराइजर में मिलाकर लगाएं, हल्के हाथों से 2-3 मिनट मसाज करें, सुबह चेहरे को हल्के फेसवॉश से धो लें.

क्या हैं इसके फायदे?
त्वचा की गहराई से नमी बनाए रखता है, ड्राई और फटी त्वचा को ठीक करने में मदद करता है, स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है, फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है.

इन बातों का रखें ध्यान
बहुत ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से स्किन ऑयली हो सकती है, संवेदनशील त्वचा वालों को पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए, अगर एलर्जी या जलन हो, तो तुरंत इस्तेमाल बंद करें.

यह भी पढ़े- WeightLoss: वजन घटाने का सबसे सस्ता और असरदार तरीका!