Nitish Kumar ने मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को कैबिनेट की आखिरी बैठक की. इसके बाद राज्यपाल से मिलकर उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. मंगलवार को ही एनडीए विधानमंडल की बैठक हुई जिसमें सम्राट चौधरी को नेता चुना गया. इससे यह साफ हो गया कि अब सम्राट चौधरी ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे.
CM Nitish Kumar ने अपनी अंतिम कैबिनेट की बैठक में क्या कहा?
इसके लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर्यवेक्षक के तौर पर पटना आए थे. इनके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बीएल संतोष, विनोद तावड़े जैसे नेता भी मौजूद रहे. अब बिहार की कमान सम्राट चौधरी के हाथों में होगी. माना जा रहा है कि कल (बुधवार) लोकभवन में शपथ ग्रहण होगा. शुरू से ही इस बात की चर्चा थी कि सम्राट चौधरी ही बिहार के मुख्यमंत्री हो सकते हैं. अब नेता चुने जाने के बाद इस पर मुहर लग गई है.
PeriodsExercise: क्या पीरियड्स में वर्कआउट करना सेफ है? एक्सपर्ट की राय
कौन हैं सम्राट चौधरी? (Who is Samrat Choudhary)
बिहार विधान परिषद में सम्राट चौधरी प्रतिपक्ष के नेता रह चुके हैं. वर्तमान में उपमुख्यमंत्री हैं और गृह विभाग की जिम्मेदारी भी उन्हीं के पास है. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. उनकी राजनीति की शुरुआत आरजेडी से हुई है.
वे मुंगेर जिले से आते हैं और शकुनी चौधरी के बेटे हैं. 57 वर्षीय सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी समता पार्टी के संस्थापकों में से एक रहे हैं. वे खुद भी सांसद और विधायक रहे थे. शकुनी चौधरी एक वक्त लालू प्रसाद के काफी करीबी हुआ करते थे.
1990 से शुरू हुई है सम्राट की राजनीति
सम्राट चौधरी साल 1990 में सक्रिय राजनीति में आए. दूसरी ओर 1995 में एक राजनीतिक मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा था. 1999 में वे राबड़ी देवी की सरकार में कृषि मंत्री रह चुके हैं. साल 2005 में आरजेडी के सत्ता से बेदखल होने के बाद भी वे काफी समय तक पार्टी के साथ बने रहे.
वर्ष 2000 और 2010 में वो परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए. बीजेपी में रहते हुए पिछले साल (2025) तारापुर सीट से उन्होंने चुनाव लड़ा और जीते भी.
आरजेडी में रहने के बाद, 2014 में वे जेडीयू में आए और जीतन राम मांझी की सरकार में मंत्री (शहरी विकास एवं आवास विभाग) बने. इसके बाद साल 2018 में वे आरजेडी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. एनडीए सरकार में पंचायती राज मंत्री रह चुके हैं. अब वे बिहार के नए सीएम बनेंगे.


























