Periods Exercise: पीरियड्स के दौरान कई महिलाएं यह सोचकर एक्सरसाइज से दूरी बना लेती हैं कि इससे दर्द या कमजोरी बढ़ सकती है. लेकिन डॉ पूजा दीवान का मानना है कि सही तरीके और हल्की-फुल्की गतिविधियों के साथ वर्कआउट करना न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि फायदेमंद भी हो सकता है.
Diabetes Diet: शुगर लेवल रहेगा नॉर्मल! बस ये 5 चीजें रोज खाएं
क्या पीरियड्स में एक्सरसाइज करना सही है?
हां, पीरियड्स के दौरान हल्की और मध्यम स्तर की एक्सरसाइज करना बिल्कुल सुरक्षित माना जाता है, यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है और मूड को भी अच्छा बनाता है.
वर्कआउट से मिलते हैं ये फायदे
दर्द में राहत: हल्की एक्सरसाइज से मसल्स रिलैक्स होते हैं, जिससे क्रैम्प्स कम हो सकते हैं.
मूड बेहतर होता है: शरीर में ‘फील गुड’ हार्मोन रिलीज होते हैं.
एनर्जी बढ़ती है: सुस्ती और थकान कम महसूस होती है.
कौन-कौन सी एक्सरसाइज करें?
योग, हल्की वॉकिंग, स्ट्रेचिंग, धीमी साइक्लिंग.
किन बातों का रखें ध्यान?
शरीर की सुनें अगर ज्यादा दर्द या कमजोरी हो तो आराम करें, हैवी वर्कआउट से बचें, शरीर को हाइड्रेट रखें, आरामदायक कपड़े पहनें.
कब एक्सरसाइज से बचना चाहिए?
अगर आपको बहुत ज्यादा दर्द, चक्कर या असहजता महसूस हो रही है, तो उस दिन वर्कआउट स्किप करना बेहतर है.
ये भी पढ़े- Weakness: दिनभर सुस्ती रहती है? इस विटामिन की हो सकती है कमी


























