Moradabad Drone Technology: मुरादाबाद मंडल में रेलवे सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है, इसी कड़ी में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ड्रोन तकनीक की शुरुआत की है, जिसे सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा कदम माना जा रहा है.
Explainer: क्या UGC विवाद की वजह से डूब रही हैं BJP?
Q4i ड्रोन का सफल प्रदर्शन
मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव की मौजूदगी में आरपीएफ रिजर्व लाइन में Q4i ड्रोन का सफल प्रदर्शन किया गया, इस दौरान अधिकारियों ने ड्रोन की क्षमताओं और इसके उपयोग को करीब से देखा.

आधुनिक फीचर्स से लैस ड्रोन
यह Q4i ड्रोन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है, इसमें करीब 5 किलोमीटर तक की रेंज, 40 मिनट तक लगातार उड़ान भरने की क्षमता और नाइट विजन जैसे फीचर्स शामिल हैं. इन खूबियों के चलते यह दिन-रात निगरानी करने में सक्षम है.
सुरक्षा निगरानी में बड़ी भूमिका
अधिकारियों के अनुसार, यह ड्रोन रेलवे ट्रैक की निगरानी, भीड़भाड़ वाले आयोजनों पर नजर रखने और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने में अहम भूमिका निभाएगा, इससे सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक प्रभावी और तेज होगी.

आधुनिक सुरक्षा की ओर बड़ा कदम
रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस तकनीक के इस्तेमाल से न केवल अपराधों पर अंकुश लगेगा, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी, इसे मुरादाबाद मंडल में आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा और अहम कदम माना जा रहा है.
इसे भी पढ़े-Moradabad: मुरादाबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोकशी करने वालों पर शिकंजा


























