Police Action In Moradabad: मुरादाबाद में पुलिस ने गोकशी और गो तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है. देहात क्षेत्र के अलग-अलग थाना इलाकों में हुई इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है. पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को क्राइम फ्री जिला बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.
Chhapra: में नाबालिग से हुआ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
भोजपुर थाना क्षेत्र में मुठभेड़
भोजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, इस दौरान दो गोकश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है और उनसे पूछताछ जारी है.
डिलारी थाना क्षेत्र में भी पुलिस एक्शन
इसी तरह डिलारी थाना क्षेत्र में भी पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई, यहां भी दो गोकश पुलिस की गोली से घायल हुए और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके.
हथियार और बाइक बरामद
पुलिस ने मौके से बदमाशों के पास से शस्त्र, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है, बरामद सामान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे.
“ऑपरेशन लंगड़ा” से अपराधियों में खौफ
पुलिस को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसे “ऑपरेशन लंगड़ा” नाम दिया गया, इस ऑपरेशन के बाद क्षेत्र में गो तस्करों के बीच दहशत का माहौल है.
क्राइम फ्री जिला बनाने पर जोर
मुरादाबाद पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जिले में किसी भी सूरत में गो तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पुलिस प्रशासन सरकार की मंशा के अनुरूप जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है.
यह भी पढ़े-Explainer: क्या UGC विवाद की वजह से डूब रही हैं BJP?


























