Advertisement

बिजनौर: चांदपुर चुंगी पर रोडवेज बस में बदमाशों का तांडव, महिला कंडक्टर से लूट-मारपीट

बिजनौर मे दबंगो के हौसले बुलंद:घटना का पूरा विवरण

घटना सुबह करीब 10:30 बजे चांदपुर चुंगी के पास घटी, जब बस नंबर यूपी 23टी-3542 चांदपुर की ओर जा रही थी। बदमाशों ने बस में तोड़फोड़ की, लकड़ी के डंडों से हमला किया और महिला कंडक्टर से करीब 3000 रुपये लूट लिए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वे फरार हो गए, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

पीड़ितों के आरोप

महिला कंडक्टर ने बदमाशों पर छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। ड्राइवर हेमंत कुमार ने बताया कि उन्होंने समझाने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उन्हें सीट से खींचा और पीटा। चेहरे पर चोटें आने से कंडक्टर घायल हुई।

बाइट्स: प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी

महिला कंडक्टर: “बदमाशों ने मेरे साथ छेड़छाड़ की, विरोध करने पर पीटा और पैसे लूट लिए। बस में तोड़फोड़ कर फरार हो गए।”

बस ड्राइवर: “किराए को लेकर विवाद हुआ, उन्होंने डंडे निकाल लिए और हम पर हमला कर दिया। मदद के लिए चिल्लाए लेकिन वे भाग निकले।”

बस यात्री: “अचानक हंगामा मच गया, सब डर गए। बदमाशों ने बस रोकी और लूटपाट की। पुलिस को आने में देर हो गई।”

पुलिस कार्रवाई

थाना कोतवाली शहर पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। एसएसपी ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

ये भी पढ़े-https://www.saharasamay.in/relationship/your-child-wont-let-go-of-their-mobile-phone-try-these-3-effective-solutions/