Advertisement

Maharajganj: ऐसी कहानी जो आपको सोचने को मजबूर करेगी

Maharajganj: A small piece of land took his life

महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के भैसा गांव में रविवार देर शाम रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक विनोद तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विनोद जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत परतावल सीएचसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

पार्टनर झूठ बोल रहा है? ये 5 संकेत कभी मिस मत करें!

6 महीने से चल रहा था रास्ते का विवाद-

विनोद तिवारी और बैजनाथ वर्मा के बीच लगभग 5 फीट चौड़े रास्ते को लेकर पिछले 6 महीने से विवाद चल रहा था। इसको लेकर कई बार थाने में तहरीर दी गई थी और दोनों पक्षों पर 151 की कार्रवाई भी हो चुकी थी। दो दिन पहले पुलिस थाने में पंचायत भी हुई थी, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। रास्ते का मामला कोर्ट में भी चल रहा है।

क्या पार्टनर का फोन Check करना सही है? सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे

रविवार शाम फिर कहासुनी हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान विनोद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया।

हमले के बाद आरोपियों ने भागकर बचाई जान
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही एएसपी सिद्धार्थ के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़-

विनोद तिवारी खेती करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके तीन बेटे—प्रियांशु, दीपक और आयुष, एक बेटी प्रतिभा और भाई की मौत के बाद उनकी बेटी सूर्याशी की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर थी। खेती-बाड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से होने वाली आय से घर चलता था। उनकी मौत के बाद परिवार पूरी तरह बेसहारा हो गया है। परिवार ने प्रशासन से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस की प्रतिक्रिया-

एडिशनल एसपी सिद्धार्थ ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। मिली तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

रिपोर्ट – अश्वनी कुमार दुबे
महराजगंज