Introduction
BJP शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद पश्चिम बंगाल में सियासी माहौल फिर गरमा गया है.
पिछले 12 घंटे में कई बड़े खुलासे हुए हैं. पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है.
वहीं, फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों की भी जांच की जा रही है.
BJP शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या
Suvendu Adhikari PA Murder: पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों के बाद एक बड़ी घटना सामने आई है
वहीं बुधवार को पश्चिम बंगाल में बीजेपी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.
इस घटना के बाद पूरे बंगाल की राजनीति गरमा गई है और बीजेपी ने इसे“सुनियोजित हमला” बताया है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार देर शाम चंद्रनाथ रथ अपनी कार से जा रहे थे.
तभी कुछ बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर गोलीबारी शुरू कर दी.
बताया जा रहा है कि उन्हें कई गोलियां लगीं, जिनमें तीन गोलियां सिर में लगी थीं,
इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और मृत घोषित कर दिया.
कई बड़े खुलासे सामने आए
हत्या के बाद पुलिस जांच कर रही है. इसी बीच कई बड़े खुलासे भी सामने आए शुरुआती जांच में पता चला कि हमलावर नकली नंबर प्लेट लगी बाइक और कार से आए थे.
पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देख रही है.साथ ही
सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी जांच में लगी हुई है.
शुभेंदु अधिकारी के सुरक्षा अधिकारी भी घायल
घटना के समय चंद्रनाथ कुछ लोगों के साथ थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक |
हमलावरों ने बहुत पास से गोली चलाई, जिससे चंद्रनाथ की मौके पर ही मौत हो गई.
वहीं इस घटना में बुधदेव भी घायल हो गए हैं. बुधदेव, शुभेंदु अधिकारी के निजी सुरक्षा अधिकारी हैं.
अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है.
कौन थे चंद्रनाथ रथ?
चंद्रनाथ रथ पूर्व वायुसेना अधिकारी रह चुके और पिछले कई वर्षों से शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी के रूप में काम कर रहे थे.

बताया जा रहा है कि वे भाजपा संगठन में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे.
बंगाल की राजनीति में फिर बढ़ा तनाव
चंद्ननाथ की हत्या ने पश्चिम बंगाल के राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी है |
लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कई जगह विरोध प्रदर्शन किए.
जबकि विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं |
वहीं दूसरी ओर टीएमसी ने भी घटना की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.
यह भी पढ़े- WBLA Election 2026: Bengal में सियासी तूफान?
FAQs
Q1. शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या कैसे हुई?
हमलावरों ने रास्ता रोककर गोली मार दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.
Q2. पुलिस जांच में अब तक क्या पता चला?
फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक और कार इस्तेमाल होने की बात सामने आई है.
Q3. क्या घटना CCTV में कैद हुई?
पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और कई अहम सुराग मिले हैं.
Q4. इस हत्या के बाद बंगाल की राजनीति में क्या असर पड़ा?
घटना के बाद सियासी माहौल गरमा गया और विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए.


























