कप्तानगंज (कुशीनगर): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 जुलाई को कुशीनगर के टेकुआटार पहुंचेंगे।
इस दौरान वह जिले के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से ₹525 करोड़ से अधिक की लागत वाली 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
और शिलान्यास करेंगे।CM Yogi Kushinagar Visit
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं |
और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात प्रबंधन तक विशेष इंतजाम किए गए हैं।
तीन विधानसभा क्षेत्रों को मिलेगा सबसे बड़ा लाभ
CM Yogi Kushinagar Visit :मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जिले के तीन प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी।
- कुशीनगर विधानसभा: 197 परियोजनाएं, लागत लगभग ₹251 करोड़
- रामकोला विधानसभा: 122 परियोजनाएं, लागत लगभग ₹112 करोड़
- हाटा विधानसभा: 145 परियोजनाएं, लागत लगभग ₹161 करोड़
इन परियोजनाओं के पूरा होने से सड़क, बिजली, पेयजल, सार्वजनिक सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
CM Yogi Kushinagar Visit मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।
गुरुवार को सांसद विजय कुमार दुबे, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक ने टेकुआटार स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन, साफ-सफाई, पार्किंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है।
जिलाधिकारी ने बिजली विभाग को ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था दुरुस्त रखने और कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने वाले मार्गों को सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं।
जनप्रतिनिधियों ने लिया तैयारियों का जायजा
निरीक्षण के दौरान रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, भाजपा नेता अमर नाथ मद्धेशिया, मंडल अध्यक्ष राजेश राव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
टेकुआटार में तैयार हुआ भव्य मंच
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए टेकुआटार में विशाल वाटरप्रूफ पंडाल और भव्य मंच तैयार किया गया है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के विकास को नई दिशा देगा |
लंबे समय से प्रस्तावित कई योजनाओं को गति मिलेगी।
रिपोर्ट :- गिरजेश गोविन्द राव /कप्तानगंज (कुशीनगर )


























