Cancer Symptoms: देशभर में कैंसर के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो चिंता का विषय बनता जा रहा है, यह एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है. विशेषज्ञों के अनुसार, यह बीमारी अचानक नहीं होती शरीर पहले ही कई छोटे-छोटे संकेत देने लगता है. यदि इन संकेतों को समय पर पहचान लिया जाए, तो इलाज आसान और प्रभावी हो सकता है.
HeatStroke: गर्मी में ये गलती कर रहे हैं? जानिए कैसे बढ़ता है हीट स्ट्रोक का खतरा
अचानक वजन कम होना
अगर बिना डाइट या एक्सरसाइज के आपका वजन तेजी से घट रहा है, तो यह एक चेतावनी संकेत हो सकता है. कई प्रकार के कैंसर में शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है, जिससे वजन कम होने लगता है.

लगातार थकान और कमजोरी
हर समय थकान महसूस होना, पर्याप्त नींद लेने के बाद भी कमजोरी रहना, ये सामान्य नहीं है. यह शरीर के अंदर चल रही किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है.

शरीर में गांठ या सूजन
अगर शरीर के किसी हिस्से में गांठ (लंप) महसूस हो रही है, खासकर ब्रेस्ट, गर्दन या अंडरआर्म में, तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं, यह शुरुआती संकेत हो सकता है.
भूख कम लगना?
अगर अचानक भूख कम हो जाए या खाना निगलने में परेशानी होने लगे, तो यह भी चेतावनी हो सकती है, खासकर गले या पेट से जुड़े कैंसर में. लंबे समय तक खांसी या आवाज में बदलाव, कई हफ्तों तक खांसी रहना, आवाज बैठना या गले में खराश रहना, ये भी गंभीर संकेत हो सकते हैं, खासकर फेफड़ों या गले के कैंसर से जुड़े.
असामान्य ब्लीडिंग या डिस्चार्ज
नाक, मुंह, यूरिन या मल के जरिए खून आना, या महिलाओं में असामान्य ब्लीडिंग, ये लक्षण भी नजरअंदाज नहीं करने चाहिए.
क्या करें?
अगर इनमें से कोई भी लक्षण लंबे समय तक बना रहता है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, समय पर जांच और सही इलाज से कैंसर को शुरुआती अवस्था में ही रोका जा सकता है.

ये भी पढ़े- EyeCare: आंखों की रोशनी धुंधली क्यों हो जाती है?
FAQS
1. क्या कैंसर अचानक होता है या पहले शरीर संकेत देता है?
जवाब: कैंसर अचानक नहीं होता। शरीर पहले ही कई छोटे-छोटे संकेत देता है जैसे थकान, वजन कम होना या असामान्य बदलाव, इन संकेतों को समय पर पहचानना बहुत जरूरी है.
2. कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं?
जवाब: शुरुआती लक्षणों में बिना कारण वजन कम होना, लगातार थकान, शरीर में गांठ बनना, भूख कम लगना और लंबे समय तक खांसी रहना शामिल हैं.
3. क्या हर गांठ कैंसर का संकेत होती है?
जवाब: नहीं, हर गांठ कैंसर नहीं होती। लेकिन अगर गांठ लगातार बढ़ रही है या दर्द के साथ है, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है.
4. किन बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?
जवाब: असामान्य ब्लीडिंग, आवाज में बदलाव, घाव का जल्दी ठीक न होना, त्वचा या तिल में बदलाव, इन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
5. कैंसर से बचाव के लिए क्या करें?
जवाब: स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, संतुलित आहार लें, धूम्रपान और शराब से बचें, नियमित जांच कराएं और किसी भी असामान्य लक्षण पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.























