Advertisement

BJP में डर, अब दिग्गजों को भी लड़ना पड़ेगा चुनाव, देखिए कौन कहां से लड़ सकता है-सूत्र

cm yogi pm modi

सूत्र- यूपी बीजेपी बड़े नेताओं को विधानसभा चुनाव लड़ा सकती है

2022 की तरह 2027 में भी CM और डिप्टी सीएम विधानसभा चुनाव लड़ेंगे

पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को भी विधानसभा चुनाव लड़ा सकती है बीजेपी

योगी कैबिनेट के कुछ मंत्रियों को भी विधानसभा चुनाव लड़ा सकती है बीजेपी

कुछ पूर्व सांसदों को विधानसभा टिकट देने की तैयारी

राज्यसभा और लोकसभा के पूर्व सांसदों को चुनाव लड़ाएगी बीजेपी

5-6 यूपी बीजेपी पदाधिकारियों को भी चुनाव लड़ाने की तैयारी

यूपी चुनाव को लेकर BJP में डर है?

इन 3 फलों का सेवन करने से कम होता है फैट, जानें सही तरीका और मात्रा

डेटिंग ऐप्स पर बातचीत की शुरुआत में इन 3 चीज़ों का रखें ध्यान

यूपी में लोकसभा चुनाव के जो नतीजे आए वो BJP के अंदर घबराहट की वजह हैं. 2027 के चुनाव बीतने तक ये घबराहट जारी रहेगी. अब सूत्र बता रहे हैं कि पार्टी किसी तरह का रिस्क लेने के मूड में नहीं है. उम्मीदवार ऐसे उतारे जाएंगे जिनके पास खुद का वोट हो. मतलब सिफारिश वाले नाम अब बिल्कुल नहीं चलेंगे.

सूत्रों ने बताया कि बीजेपी अपने हर बड़े नेता को विधानसभा चुनाव लड़ाएगी. पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को भी संकेत दे दिया गया है. भूपेन्द्र चौधरी और स्वतंत्र देव सिंह अभी विधान परिषद के सदस्य हैं. दोनों को चुनाव लड़वाया जा सकता है. केशव मौर्य भी सिराथू छोड़कर प्रयागराज जाने की तैयारी में हैं. महेंद्र नाथ पांडेय को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है. ए के शर्मा भी चुनाव लड़ सकते हैं.

योगी कैबिनेट में कई मंत्री ऐसे हैं जो विधान परिषद के सदस्य हैं. इसमें से कुछ नेताओं को चुनावी मैदान में उतरने के लिए कहा गया है. इसी तरह 2024 के लोकसभा चुनाव में हारने वाले कई नेताओं को भी विधानसभा चुनाव लड़वाया जाएगा. राज्यसभा और लोकसभा के कुछ पूर्व सांसद भी इस लिस्ट में हैं.

इसका मतलब ये है कि वो दौर खत्म हो गया है जब मोदी के नाम पर वोट मिल जाते थे. अब सिर्फ मोदी और योगी के नाम पर काम नहीं चलेगा. अब चुनाव लड़ना पड़ेगा और जीतना पड़ेगा.