Advertisement

Modi Government: फेरबदल में कई राज्यमंत्री नपेंगे!

Modi Government: फेरबदल !

Modi Government: सरकार में इस वक्त करीब 35 राज्यमंत्री हैं। इसके अलावा 5 स्वतंत्र प्रभार हैं। सूत्र बता रहे हैं कि स्वतंत्र प्रभार में से 1 को छोड़कर बाकी किसी को खतरा नहीं है लेकिन कई राज्यमंत्री रडार पर हैं। मानकर चलिए 10 से ज़्यादा निपट जाएंगे। नए चेहरे आएंगे।

Explainer: CJP और BJP की ‘फिक्स मैच’ का असली खिलाड़ी कौन?

बदलाव का असर यूपी में भी दिखेगा। अभी यूपी से केंद्र में 7 राज्यमंत्री हैं।

  • -जितिन प्रसाद
  • -पंकज चौधरी
  • -अनुप्रिया पटेल
  • -एसपी सिंह बघेल
  • -कीर्ति वर्धन सिंह
  • -बीएल वर्मा
  • -कमलेश पासवान

इसमें से 2 को बदले जाने की चर्चा है। इनकी जगह आने वाला चेहरा भी यूपी से ही होगा। सूत्र बता रहे हैं कि यूपी से 1 नाम और जुड़ सकता है। मतलब अगर 2 हटेंगे तो 3 जुड़ेंगे। कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट के नाम इससे अलग हैं। ये सिर्फ राज्यमंत्रियों की लिस्ट है।

BJP Inside: रवि किशन मंत्री बनने वाले हैं!

सूत्र बता रहे हैं कि जिन मंत्रियों को हटाया जाना है उन्हें इशारा कर दिया गया है। ये इशारा खुद PM मोदी के सामने हुआ है। इन राज्यमंत्रियों की सोशल मीडिया परफॉर्मेंस में भयानक कमी निकाली गई है। बिल्कुल निठल्ले जैसी। कुछ राज्यमंत्रियों के सोशल मीडिया फॉलोवर्स इतने कम थे कि PM मोदी नाराज हो गए।

PM मोदी के साथ हुई करीब 3 घंटे की बैठक में करीब 20 राज्यमंत्री मौजूद थे। जब एक राज्यमंत्री से उनकी रिपोर्ट के बारे में पूछा गया तो वो मंत्रालय के आंकड़े गिनाने लगे। सूत्र बताते हैं कि इसपर PM मोदी ने उन्हें बीच में टोका। PM ने कहा कि आंकड़े तो सचिव भी दे सकते हैं आपका क्या योगदान है इसके बारे में बताइए। इसके बाद मंत्री चुप हो गए।