Advertisement

Jharkhand: आंदोलन में कौन कर रहा है भूख हड़ताल, नेता कौन?

jpsc protest

JPSC, RANCHI PROTEST

Ranchi: झारखंड में पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन लगातार बढ़ता जा रहा है. झारखंड में CID जांच के नाम पर सिर्फ लीपापोती की जा रही है. दिल्ली के जंतर-मंतर के बाद अब झारखंड की राजधानी रांची में छात्र आंदोलन जोर पकड़ रहा है. छात्र आंदोलन का समर्थन कर रहे देवेंद्र नाथ महतो ने मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है.

रांची के कचहरी चौक स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSC रिफॉर्म्स मंच के बैनर तले छात्र-छात्राओं का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को भी जारी रहा. शाम को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने मशाल जुलूस निकाला. जयपाल सिंह स्टेडियम से छात्र मशाल लेकर अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे. युवा शरीर में भी बैनर-पोस्टर चिपकाकर प्रदर्शन कर रहे थे.

Details: Jharkhand में कौन कौन से पेपर हुए लीक?
Inside: अपनी जाति के दीपक के लिए भूमिहार की ‘बलि’ लिये सम्राट चौधरी?

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर बोला सियासी हमला

CID के ADG पहले ही गलत शपथपत्र दाखिल कर JSSC परीक्षा में सीट बेचने के मामले में माननीय न्यायालय को गुमराह कर चुके हैं. जब स्वयं जांच एजेंसी की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल हों, तो निष्पक्ष जांच की उम्मीद कैसे की जा सकती है?

JPSC और JSSC परीक्षाओं की नौकरियां बेचने में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भूमिका भी संदेह के घेरे में है. यही कारण है कि आज तक आयोग के पूर्व अध्यक्ष और सदस्यों की गिरफ्तारी नहीं हुई. उन्हें बचाने की कोशिश इसलिए हो रही है ताकि सत्ता के शीर्ष तक आंच न पहुंचे.

झारखंड का कोई भी छात्र अब सीआईडी जांच पर भरोसा नहीं करता. JPSC-JSSC परीक्षा घोटाले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच का एकमात्र रास्ता सीबीआई जांच है. सरकार तत्काल इसकी अनुशंसा करे, अन्यथा छात्र सरकार को घुटनों पर ला देंगे.