Advertisement

Inside Story: Gen Z की वजह से BJP के IT और मीडिया विभाग पर गिरेगी गाज?

Gen Z: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने वालों का क्या होगा? क्या कॉकरोच जनता पार्टी( CJP) के लोग जेल जाएंगे? क्या देश में तीसरा मोर्चा बनेगा? क्यों एक टॉप लीडर ने कहा , ‘ अभी कुछ नहीं होगा ? दूसरी तरफ आज की नई खबर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला को लेकर राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर उनकी प्रोफाइल में हुए बदलाव के बाद उनके बीजेपी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, पार्टी या खुद शहजाद पूनावाला की ओर से अब तक इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है.

Explainer 4 बड़ी वजह : सम्राट चौधरी को BJP हटाने वाली है?

‘पब्लिक को तय करने दो’

जंतर मंतर पर प्रधानमंत्री को भद्दी भद्दी गालियां देने वाली लड़की फिलहाल गिरफ़्तार नहीं होगी. वह नोएडा में रहती है, रील बनाने के लिए जंतर मंतर गई. फ़रीदाबाद की रहने वाली है . नोएडा पुलिस के पास शिकायत आई तो वहां की पुलिस ने एक Zero FIR करके संसद मार्ग थाने को बता दिया था . दिल्ली पुलिस अभी कुछ नहीं करेगी . बहुत ऊपर से कहा गया है ‘ये मामला पुलिस ना देखे, पब्लिक को तय करने दें’ . चारों तरफ से जनता और Gen Z के बीच भी इस लड़की के शब्दों को बहुत निंदनीय माना जा रहा है . जो बच्चे जंतर मंतर गए हैं वे साफ कहते सुनाई दे रहे हैं , अगर ये पता होता तो नहीं जाते. ये हिंदुस्तान है, गाली देना हमारी भाषा नहीं . कॉकरोच जनता पार्टी से गलती हुई. उन्होंने इस मसले में गेम करने की कोशिश की. वे इसे सिविल केस बनाना चाहते हैं .

दरअसल कॉकरोच पार्टी एक अलग तरह के इकोसिस्टम के दवाब में आ चुकी है. ये वही इकोसिस्टम है जो मोदी को गाली देना न्यू नॉर्मल मानता है. इन्हें मोदी से नफरत है, ये बंद कमरे में ऐसी ही बातें करते सुने जाते हैं! यही नफरत ज़हर का बीज ये जंतर मंतर पर बोना चाहते थे ताकि फ़सल 2027, 2028 और 2029 के चुनाव में काट सकें . पिछले तीन दिनों में Gen Z का मूड एकदम बदला है . अब वे मोदी के बारे में गाली या अपशब्द सुनना नहीं चाहते . आप पूछकर देखिएगा , ज़्यादातर GenZ कहेंगे , प्रधानमंत्री से प्रधान का इस्तीफ़ा मांगा वह हो गया . अब सब ठीक है’ लेकिन यह भी उतना ही सच है कि 20 से 30 साल के युवाओं में बीजेपी के प्रति नाराजगी है. अब वे हिन्दू मुसलमान जैसे विषयों के बाहर अपने मुद्दों पर सरकार से बात करना चाहते हैं. समाधान भी चाहते हैं.

जंतर मंतर के प्रोटेस्ट से जुड़े कॉकरोच जनता पार्टी के लोगों को सरकार ‘अभयदान’ दे रही है . पुलिस एकदम शांत रहेगी . कोई मुकदमा नहीं . कोई गिरफ़्तारी नहीं . कोई सख्ती नहीं . कोई confrontation नहीं .

Cyber Fraud Love Scam: कैसे पहचानें और बचें?

कॉकरोच जनता पार्टी अब अगले Module की तैयारी कर रही है . कॉकरोच जनता पार्टी बनाना मॉड्यूल नंबर वन था . जंतर मंतर का धरना, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा मॉड्यूल नंबर टू था . अब आएगा मॉड्यूल नंबर 3. जैसे OTT में होता है , मॉड्यूल नंबर 2 में सोनम वांगचुक की एंट्री हुई थी . मॉड्यूल नंबर 3 में आपको सोनम वांगचुक सिर्फ़ फोटो और पोस्टर में दिखेंगे. CJP के सेट-अप में सोनम वांगचुक का रोल खत्म . अब वो मार्गदर्शक भी नहीं हैं .

  • कॉकरोच जनता पार्टी ने फिलहाल तीन राज्य चुने हैं
  • दिल्ली
    राजस्थान
    महाराष्ट्र
    CJP की टीम अब तीन तरीक़े से काम करेगी .

पहला : Satire : ये Gen Z को नए Content देते रहेंगे . मुंबई के दो बड़े Satire writers इनकी मदद कर रहे हैं . इनका मक़सद होगा इंस्टाग्राम और फ़ेसबुक पर सरकार के खिलाफ GenZ को इंगेज रखना . बीजेपी को ये चिंता सता रही है . बीजेपी ने भी Gen Z को ध्यान में रखकर कुछ short videos और clips बनवाए पर वो क्वालिटी के नहीं है. ऊपर से भी उन्हें यही फीडबैक दिया गया है . बीजेपी की सोशल मीडिया टीम इस पूरे प्रकरण में बहुत कमज़ोर दिखी है . जब नई टीम बनेगी तो आपको असर दिखेगा . जो लोग कह रहे थे नितिन नवीन की नई टीम बस तैयार हो गई है, एलान होने वाला है. सच बताऊँ तो वे सिर्फ़ तुक्का लगा रहे थे . चार लोगों की बातचीत में क्या हुआ पांचवें को पता चलेगा , ये सवाल ही नहीं है .

सच्चाई: टीम अभी तक फाइनल नहीं हुई है . कॉकरोच जनता पार्टी और GenZ की नाराज़गी नई चुनौती है . सरकार में सबसे टॉप पर ये माना गया है कि पार्टी नई बातें यंग लोगों तक पहुंचा नहीं पा रही है . सबसे कमजोर डिपार्टमेंट कम्युनिकेशन है. बीजेपी के प्रवक्ताओं की कमियों को रोज नोटिस किया जा रहा है . हर प्रवक्ता की रिपोर्ट बन रही है . आगे क्या होता है.. इंतजार कीजिए .