रिपोर्ट: आनन्द सिंह, खड्डा/कुशीनगर
गन्ना सर्वे प्रदर्शन 2026 पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों के तहत कुशीनगर जिले के खड्डा स्थित आईपीएल चीनी मिल ने गन्ना
किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।
मिल प्रशासन ने बताया कि 20 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक गन्ना सर्वे प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान किसानों को अपने गन्ने से जुड़ी सभी जानकारियों का सत्यापन कराना होगा, ताकि आगामी पेराई सत्र में
किसी प्रकार की परेशानी न हो।
किसानों से सर्वे विवरण मिलान कराने की अपील
चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक एन.पी. सिंह और केन हेड सुधीर कुमार ने सभी गन्ना किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के
भीतर अपने खेत का क्षेत्रफल, गन्ने की प्रजाति और सर्वे विवरण का फील्ड स्टाफ के साथ मिलान अवश्य कर लें।
यदि किसी प्रकार की त्रुटि या कमी पाई जाती है तो उसका समय रहते सुधार करा लें।

अर्ली गन्ने की पर्ची पर सामान्य गन्ने की तौल नहीं होगी
मिल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि पेराई सत्र 2026-27 में अर्ली गन्ने की पर्ची पर सामान्य या रिजेक्ट गन्ने की तौल नहीं की जाएगी।
यदि किसी किसान के पास सामान्य या रिजेक्ट गन्ना है और उसका सर्वे दर्ज नहीं है, तो सर्वे प्रदर्शन के दौरान उसे सही कराना अनिवार्य होगा।
अर्ली पर्ची पर केवल अर्ली प्रजाति के गन्ने की ही तौल की जाएगी।
नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित ट्रॉली या ट्रेलर की तौल नहीं होगी।
अब को-ऑपरेटिव बैंक से होगा गन्ना मूल्य का भुगतान
चीनी मिल प्रशासन ने किसानों को यह भी जानकारी दी है कि पेराई सत्र 2026-27 से गन्ना मूल्य का भुगतान को-ऑपरेटिव बैंक के माध्यम से किया जाएगा। ऐसे में जिन किसानों का अभी तक को-ऑपरेटिव बैंक में खाता नहीं है, वे जल्द से जल्द अपना बैंक खाता खुलवा लें।
खाता खुलवाने या अन्य जानकारी के लिए किसान चीनी मिल के संबंधित फील्ड स्टाफ से संपर्क कर सकते हैं।
CM Yogi Kushinagar Visit: ₹525 करोड़ की सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी
FAQ
Q1. गन्ना सर्वे प्रदर्शन कब से शुरू होगा?
उत्तर: गन्ना सर्वे प्रदर्शन 20 जुलाई 2026 से शुरू होकर 30 अगस्त 2026 तक चलेगा।
Q2. गन्ना सर्वे प्रदर्शन क्यों जरूरी है?
उत्तर: किसानों को अपने गन्ने का क्षेत्रफल, प्रजाति और सर्वे विवरण का सत्यापन कराना होगा ताकि भविष्य में पर्ची या भुगतान संबंधी कोई समस्या न हो।
Q3. क्या अर्ली पर्ची पर सामान्य गन्ने की तौल होगी?
उत्तर: नहीं। अर्ली पर्ची पर केवल अर्ली प्रजाति के गन्ने की ही तौल की जाएगी।
Q4. गन्ना मूल्य का भुगतान किस बैंक के माध्यम से होगा?
उत्तर: पेराई सत्र 2026-27 से गन्ना मूल्य का भुगतान को-ऑपरेटिव बैंक के माध्यम से किया जाएगा।
Q5. किसानों को अभी क्या करना चाहिए?
उत्तर: किसान अपने सर्वे विवरण का मिलान कर लें और यदि को-ऑपरेटिव बैंक में खाता नहीं है तो जल्द से जल्द खुलवा लें।


























