Advertisement

TempleRules: पूजा के बाद हाथ-पैर धोना चाहिए या नहीं? जानिए

TempleRules-मंदिर में क्या करें और क्या न करें

Temple Rules: मंदिर में भक्त पूजा-अर्चना करने जाते हैं, लेकिन मंदिर में प्रवेश करते ही अक्सर मन हल्का और शांत हो जाता है, जैसे सारी चिंताएं दूर हो गई हों. वहीं मंदिर में पूजा करने के बाद अक्सर लोगों के मन में एक सवाल आता है क्या घर लौटकर हाथ-पैर धोना चाहिए या नहीं?

HanumanJi: हनुमानजी की कृपा चाहिए? मंगलवार को भूलकर भी न करें ये काम!

मंदिर की ऊर्जा और शुद्धता का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंदिर एक सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र होता है, मंदिर में चलना, परिक्रमा करना, गर्भगृह के पास खड़े होकर प्रार्थना करना और आरती लेना इन सब से मन को शांति मिलती है और शरीर में एक अलग सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है.

पूजा के बाद हाथ-पैर धोने की परंपरा
धार्मिक दृष्टि से, पूजा के दौरान व्यक्ति स्वयं को शुद्ध रखता है. स्नान, साफ वस्त्र और मन की पवित्रता पर विशेष ध्यान दिया जाता है, लेकिन पूजा के बाद हाथ-पैर धोना अनिवार्य नियम नहीं माना गया है.

क्यों कुछ लोग धोते हैं हाथ-पैर?
कई लोग मंदिर से लौटने के बाद हाथ-पैर धोते हैं, इसके पीछे कुछ कारण होते हैं जैसे कि बाहर की धूल-मिट्टी से शारीरिक सफाई, घर में प्रवेश से पहले स्वच्छता बनाए रखना, स्वास्थ्य और हाइजीन का ध्यान, यह धार्मिक से ज्यादा व्यावहारिक कारणों पर आधारित होता है.

क्या हाथ-पैर धोना गलत है?
धर्मग्रंथों में ऐसा कोई स्पष्ट नियम नहीं है कि पूजा के बाद हाथ-पैर धोना गलत है, लेकिन कुछ लोग मानते हैं कि पूजा के तुरंत बाद ऐसा करने से पूजा का ‘पुण्य’ कम हो जाता है, हालांकि इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं मिलता.

क्या करना चाहिए सही?
मंदिर से लौटकर पहले भगवान का स्मरण करें, प्रसाद ग्रहण करें, उसके बाद आवश्यकता अनुसार हाथ-पैर धो सकते हैं
मन में श्रद्धा और सकारात्मक भाव बनाए रखें.

ये भी पढ़े- http://SurdasJayanti2026: सूरदास जयंती पर ये 3 बातें जान लीं, तो जीवन बदल जाएगा!