Advertisement

दिल्ली में “बेस्ट डेलीगेट” बना ‘बिहारी’, माता-पिता समेत पूरा इलाका खुश

बेगूसराय का मूल निवासी

दिल्ली के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में आयोजित Bellator x SRCC MUN 2026 (17–18 अप्रैल 2026) अमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अंशित कुमार शर्मा ने इस राष्ट्रीय स्तर के मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन में “बेस्ट डेलीगेट” का प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतकर एक शानदार मुकाम हासिल किया. यह उपलब्धि उनके उत्कृष्ट कूटनीतिक कौशल, प्रभावशाली वक्तृत्व और तार्किक सोच का प्रमाण है.

Digital Literacy कैसे बढ़ाएं: टीनएजर्स के लिए गाइड

यह आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले SRCC कॉलेज में आयोजित किया गया, जिसे देश के शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में गिना जाता है. Bellator x SRCC MUN को दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ MUN सम्मेलनों में से एक माना जाता है, जहां देशभर के स्कूलों और कॉलेजों के प्रतिभाशाली छात्र भाग लेते हैं.

अंशित कुमार शर्मा ने न केवल अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति, गहन शोध और संतुलित तर्कों से निर्णायकों एवं प्रतिभागियों को प्रभावित किया. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर हुई चर्चाओं में सक्रिय भागीदारी निभाई और अपनी कूटनीतिक समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

Teenagers और Technology : एक्सपर्ट से जानें 7 सावधानियां ?

विशेष बात यह है कि अंशित ने यह उपलब्धि देश के शीर्ष कॉलेजों जैसे SRCC, मिरांडा हाउस आदि के वरिष्ठ छात्रों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए हासिल की. इससे पहले भी वे कई MUN सम्मेलनों में पुरस्कार जीत चुके हैं, लेकिन उनके अनुसार यह जीत विशेष है क्योंकि यह भारत के शीर्ष स्तर के मंच पर मिली है.

मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) क्या है?

मॉडल यूनाइटेड नेशंस एक शैक्षणिक गतिविधि है जिसमें छात्र संयुक्त राष्ट्र की कार्यप्रणाली का अनुकरण करते हुए विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं. इसमें प्रतिभागी वैश्विक मुद्दों पर शोध, बहस और समाधान प्रस्तुत करते हैं. यह गतिविधि छात्रों में सार्वजनिक भाषण, नेतृत्व, कूटनीति और समस्या-समाधान जैसी महत्वपूर्ण क्षमताओं का विकास करती है.

माता पिता ने क्या कहा?

अंशित कुमार शर्मा की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है, बल्कि यह युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है.

अंशित कुमार शर्मा की मां दिल्ली हाईकोर्ट में वकील स्मिता शर्मा ने कहा कि बेटे की हर उपलब्धि अपने आप में खुशी देती है लेकिन उम्मीद है जीवन में तरक्की के साथ पारिवारिक संस्कार से जुड़ा रहे.

पिता विनय शर्मा ने कहा कि ज़िंदगी की पाठशाला में प्रतिदिन परीक्षा है. सफलता औऱ असफलता से अधिक आपका प्रयास और हार ना मानने की जिद जरूरी है.

उनकी इस सफलता पर अमोद वर्मा, अतुल सांघी, केतन चौधरी एवं दीपक साहनी ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.