Advertisement

Kharmas: शादी की प्लानिंग कर रहे हैं? खुल गए शुभ दिन, आज खत्म हो रहा है खरमास

When will Kharmas end?

Kharmas 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, खरमास 14 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है, इसके साथ ही एक बार फिर से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होने जा रही है. लंबे समय से रुके विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्य अब पूरे उत्साह के साथ किए जा सकेंगे.

CM Nitish Kumar ने अपनी अंतिम कैबिनेट की बैठक में क्या कहा?

क्यों नहीं होते शुभ कार्य खरमास में?
खरमास को हिंदू धर्म में एक अशुभ अवधि माना जाता है, इस दौरान सूर्य की स्थिति ऐसी होती है कि विवाह जैसे मांगलिक कार्यों को टाल दिया जाता है. इसलिए इस पूरे महीने शादी-ब्याह और अन्य शुभ कामों पर विराम लग जाता है.

अब क्यों खास है 14 अप्रैल?
14 अप्रैल 2026 के बाद से शुभ मुहूर्त फिर से शुरू हो जाएंगे, इसका मतलब है कि जिन लोगों की शादी की तैयारियां रुकी हुई थीं, वे अब आगे बढ़ सकेंगी.

किन-किन कार्यों के लिए खुलेंगे शुभ दिन?
विवाह और सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन और नामकरण संस्कार, नए व्यापार की शुरुआत.

क्या करें अब?
अगर आप शादी या किसी शुभ कार्य की योजना बना रहे हैं, तो यह समय सबसे उपयुक्त माना जाता है. पंडित से शुभ मुहूर्त निकलवाकर तैयारियां शुरू कर सकते हैं. आज खरमास के समाप्त होते ही हर घर में फिर से शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी और खुशियों का माहौल लौट आएगा.

इसे भी पढ़े- http://Baisakhi2026: बैसाखी मनाने की परंपरा कब और कैसे शुरू हुई?