Delhi murder: उत्तम नगर में तरुण हत्याकांड के एक आरोपी अमरुद्दीन के अवैध मकान के हिस्से को निगम ने ढहा दिया। होली पर पानी के गुब्बारे विवाद में हुई तरुण की हत्या के बाद मुख्यमंत्री की चेतावनी पर यह कार्रवाई हुई। इस मामले में पुलिस ने एक और आरोपी इमरान उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन हुई तरुण की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है। उत्तम नगर में हुई वारदात के बाद से तीनों महिलाएं दिल्ली के ख्याला इलाके में छुपी हुई थी। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
AyurvedicTips: खाने के साथ पानी पीना सही है या गलत? जानिए आयुर्वेद क्या कहता है
Teenagers और Technology : एक्सपर्ट से जानें 7 सावधानियां ?
दिल्ली पुलिस के अनुसार, हिरासत में ली गई महिलाओं में सायरा, शरीफ और सलमा शामिल हैं। तीनों को ख्याला इलाके से हिरासत में लिया गया है। फिलहाल, पुलिस तीनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है। इस मामले में और भी लोगों के पकड़े जाने की संभावना है।
दिल्ली पुलिस इस हत्याकांड में पहले ही एक नाबालिग समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
क्या हुआ था?
तरुण पर जब लोग हमला कर रहे थे, तब वहां आरोपियों की पिटाई के शिकार तरुण के छोटे दादा मान सिंह भी थे। मान सिंह ने बताया कि आरोपितों ने तरुण के पिताजी, चाचा सहित कई लोगों पर हमला किया।
वह भी तब जब बच्ची द्वारा गलती से गिरे गुब्बारे के लिए सभी ने उस महिला से माफी मांगी, लेकिन उन पर इसका कोई असर नहीं हुआ। सभी की पिटाई के बाद एक आरोपित ने घटनास्थल पर एक मकान के पीलर पर खून से सने हाथ का निशान बनाकर कहा कि यह रही खून की होली।यह निशान खून की होली की गवाह है।
रॉड से किया हमला
मान सिंह बताते हैं कि जिस महिला पर गुब्बारे का छींटा लगा, उससे हमलोग माफी मांग रहे थे। हमलोगों ने सोचा कि बात को यहीं खत्म कर दिया जाए, लेकिन वे गाली गलौच के साथ कई तरह की आपत्तिजनक बातें कहने लगे। इसी दौरान आरोपी महिला के परिजन आए। उनके हाथों में बल्ले, हॉकी स्टीक, रॉड इत्यादि थे और वे सभी पर बरस पड़े।
मान सिंह कहते हैं कि आरोपितों ने अत्यंत क्रूरता से भरा व्यवहार किया। कई लोगाें की पिटाई के बाद भी उनका मन नहीं भरा और अंत में उन्होंने मोटरसाइकिल से घर की ओर आ रहे तरुण पर अचानक हमला कर दिया। उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।


























