कुशीनगर के कोहरगड्डी ग्राम सभा में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अनोखे अंदाज में देखने को मिला।
सड़क की मरम्मत न होने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर ही धान की रोपाई कर|
प्रशासन का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश की।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में सड़क पूरी तरह कीचड़ और गहरे गड्ढों में तब्दील हो जाती है
जिससे आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है।
वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क, बारिश में बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी
कुशीनगर जिले के कोहरगड्डी ग्राम सभा में जर्जर सड़क के विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतर आए।
उन्होंने सड़क पर धान की रोपाई कर प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।
स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को हो रही भारी दिक्कत
ग्रामीणों का आरोप है कि कई वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है।
बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव और कीचड़ की वजह से पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है।
स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कई शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सड़क की मरम्मत
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई,
लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई मजबूर होकर उन्हें यह अनोखा विरोध प्रदर्शन करना पड़ा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके।
अब देखना होगा कि इस अनोखे प्रदर्शन के बाद प्रशासन कब तक इस बदहाल सड़क की सुध लेता है।
रील में कैद हुआ बाइक चोर! युवती के सोशल मीडिया वीडियो से खुल सकती है चोरी की गुत्थी
रिपोर्ट- आनन्द सिंह खड्डा (कुशीनगर)


























