Advertisement

LiverCare: लिवर को मजबूत बनाना है? ये 5 चीजें जरूर अपनाएं!

LiverCare

Liver Care Tips: लिवर हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने, पाचन सुधारने और एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है, लेकिन खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण लिवर पर असर पड़ने लगता है. ऐसे में कुछ आसान आदतें अपनाकर आप अपने लिवर को मजबूत और हेल्दी बना सकते हैं.

HeartCare: दिल को रखना है मजबूत? बुजुर्ग आज से अपनाएं ये 10 आदतें!

लिवर को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 5 चीजें

हरी सब्जियां और फल खाएं- हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, चुकंदर और फल लिवर को साफ रखने में मदद करते हैं, इनमें मौजूद पोषक तत्व लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाते हैं.

पर्याप्त पानी पिएं- पानी शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है. दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीना लिवर के लिए फायदेमंद होता है.

हल्दी का सेवन करें- हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो लिवर को डैमेज से बचाते हैं और उसे मजबूत बनाते हैं.

नियमित व्यायाम करें- रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और लिवर पर जमा फैट कम होता है.

जंक फूड और शराब से दूरी रखें- ज्यादा तला-भुना खाना और शराब लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं, इनसे दूरी बनाकर रखना बेहद जरूरी है.

    रखें ये ध्यान
    संतुलित और हेल्दी डाइट लें, ज्यादा शुगर और प्रोसेस्ड फूड से बचें, पर्याप्त नींद लें. अगर आप भी लंबे समय तक स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो इन आसान आदतों को आज से ही अपनी दिनचर्या में शामिल करें.

    यह भी पढ़े- PeriodsExercise: क्या पीरियड्स में वर्कआउट करना सेफ है? एक्सपर्ट की राय