Surya Dev 7 horses: हिन्दू धर्म में देवी-देवताओं तथा उनसे जुड़ी कहानियों का इतिहास काफी बड़ा है, वहीं हिंदू धर्म में सूर्य देव को आदित्य, भानु और रवि जैसे कई नामों से पुकारा जाता है. जिनके दर्शन हर दिन होते हैं, सूर्य भगवान की प्रतिमा में अक्सर एक रथ दिखाया जाता है, जिसे 7 घोड़े खींचते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ये 7 घोड़े ही क्यों होते हैं?
SurdasJayanti2026: सूरदास जयंती पर ये 3 बातें जान लीं, तो जीवन बदल जाएगा!
धार्मिक मान्यता क्या कहती है?
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, सूर्य देव एक दिव्य रथ पर सवार होते हैं, जिसे सूर्य देव का रथ उनके सारथी अरुण चलाते हैं. यह रथ 7 घोड़ों से जुड़ा होता है. जो सप्ताह के 7 दिनों का प्रतीक माने जाते हैं.
7 घोड़ों का महत्व क्या है?
हिंदू धर्म में सूर्य देव के रथ में जुड़े 7 घोड़े केवल एक पौराणिक चित्रण नहीं, बल्कि गहरे आध्यात्मिक और वैज्ञानिक संकेत देते हैं, आइए जानते हैं इन 7 घोडे़ का महत्व.

सात रंगों का प्रतीक– ये 7 घोड़े सूर्य की रोशनी के 7 रंगों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसे वर्णक्रम (VIBGYOR) कहा जाता है.
सप्ताह के 7 दिन- सात घोड़े सप्ताह के सात दिनों (रविवार से शनिवार) का संकेत देते हैं, यानी समय का पूरा चक्र सूर्य के अधीन है.
जीवन के 7 गुण- इन घोड़ों को जीवन के सात महत्वपूर्ण गुणों सत्य, धर्म, संयम, शक्ति, ज्ञान, त्याग और समर्पण से जोड़ा जाता है.
समय की निरंतर गति- सूर्य का रथ कभी नहीं रुकता, जिससे यह संदेश मिलता है कि समय हमेशा आगे बढ़ता रहता है.
आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक- सूर्य उपासना से सकारात्मक ऊर्जा, स्वास्थ्य और मानसिक शक्ति प्राप्त होती है, यह भी इन 7 घोड़ों के माध्यम से दर्शाया गया है.
ये है सूर्य देव के 7 घोड़ों के नाम
सूर्य देव के सात घोड़ों के नाम हैं – गायत्री, बृहती, उष्णी, जगती, त्रिष्टुभ, अनुष्टुभ और पंक्ति. सूर्य देव के रथ में जुड़े 7 घोड़ों के नाम वैदिक छंदों से लिए गए माने जाते हैं, यानी ये केवल घोड़े नहीं, बल्कि वैदिक ज्ञान और मंत्रों की शक्ति का प्रतीक हैं.
आध्यात्मिक महत्व
हिंदू धर्म में सूर्य उपासना को विशेष स्थान दिया गया है, ऋग्वेद में भी सूर्य देव की महिमा का वर्णन मिलता है. रोज सुबह सूर्य को जल अर्पित करना सकारात्मक ऊर्जा और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है.

इसे भी पढ़े- KedarnathDham: बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही क्यों उमड़ते हैं लाखों भक्त? जानिए


























