परिचय
गंगा दशहरा 2026 25 या 26 मई कब मनाया जाएगा? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, गंगा स्नान का महत्व और इस पावन दिन बनने वाले खास शुभ योगों की पूरी जानकारी
गंगा दशहरा 2026
Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा हिंदू धर्म का खास त्योहार है, मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा धरती पर आई थीं.
हर साल यह पर्व ज्येष्ठ महीने की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. इस बार लोगों के मन में सवाल है कि गंगा दशहरा 25 मई को है या 26 मई को. चलिए जानते हैे कि कब है गंगा दशहरा?
कब है गंगा दशहरा?
पंचांग के अनुसार, दशमी तिथि 25 मई 2026 से शुरू होकर 26 मई तक रहेगी.
इसकी शुरुआत 25 मई 2026 को सुबह 4 बजकर 28 मिनट पर होगी.
वहीं, दशमी तिथि का समापन 26 मई 2026 को सुबह 5 बजकर 11 मिनट पर होगा.
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिस दिन सूर्योदय के समय दशमी तिथि होती है, उसी दिन त्योहार मनाया जाता है.
गंगा दशहरा का महत्व
कहा जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने और पूजा करने से पाप दूर होते हैं, लोग गंगा घाटों पर जाकर स्नान करते हैं और मां गंगा की पूजा करते हैं.

इस दिन क्या करें?
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें
- मां गंगा की पूजा करें
- दान-पुण्य करें
- दीप जलाएं
- जरूरतमंद लोगों की मदद करें
गंगा स्नान के मंत्र
गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है, इस दिन स्नान करते समय मंत्र बोलने से पूजा का फल और बढ़ जाता है. मान्यता है कि मां गंगा का स्मरण करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.

गंगा स्नान मंत्र
ॐ गंगे च यमुने चैव
गोदावरी सरस्वति।
नर्मदे सिन्धु कावेरी
जलेऽस्मिन् सन्निधिं कुरु।।
ये भी पढ़े-शुभेंदु अधिकारी के CM बनने के बाद आया Abhishek banerjee का पहला Reaction
FAQs
गंगा दशहरा 2026 कब मनाया जाएगा?
गंगा दशहरा 2026 मुख्य रूप से 26 मई को मनाया जाएगा.
गंगा दशहरा किस तिथि को मनाया जाता है?
यह पर्व ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है.
गंगा दशहरा का धार्मिक महत्व क्या है?
मान्यता है कि इस दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं और गंगा स्नान से पापों का नाश होता है.
गंगा दशहरा पर क्या करना शुभ माना जाता है?
गंगा स्नान, पूजा, दान-पुण्य और दीपदान करना शुभ माना जाता है.
गंगा दशहरा पर श्रद्धालु कहां स्नान करने जाते हैं?
श्रद्धालु हरिद्वार, वाराणसी, प्रयागराज जैसे गंगाघाटों पर स्नान करने जाते हैं.


























