Advertisement

शुभेंदु अधिकारी के CM बनने के बाद आया Abhishek banerjee का पहला Reaction

abhishek banerjee

Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनने के साथ ही अभिषेक बनर्जी (Abhishek banerjee) सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. BJP नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

वह राज्य के पहले BJP मुख्यमंत्री बन गए हैं कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल आर. एन. रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

एक तरफ BJP ने इसे बंगाल में नए राजनीतिक युग की शुरुआत बताया. तो वहीं दूसरी तरफ TMC ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Cyber Fraud Love Scam: कैसे पहचानें और बचें?

अभिषेक बनर्जी (Abhishek banerjee) ने चुनाव आयोग और एजेंसियों पर उठाए सवाल

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद चुनाव आयोग, सरकारी एजेंसियों और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं.

अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि इस चुनाव में करीब 30 लाख वास्तविक मतदाताओं को कथित तौर पर वोटर लिस्ट से बाहर कर दिया गया.

उन्होंने कहा कि पूरे चुनाव के दौरान कई सरकारी एजेंसियों और चुनाव आयोग का रवैया पक्षपातपूर्ण नजर आया.

जिन लोकतांत्रिक संस्थाओं को निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए था.

उनकी भूमिका से चुनाव की निष्पक्षता, विश्वसनीयता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं.

Who is Trisha Krishnan? जानिए साउथ की एवरग्रीन अभिनेत्री की पूरी कहानी

EVM और काउंटिंग प्रक्रिया पर भी जताई चिंता

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया से लेकर EVM की हैंडलिंग और मूवमेंट तक कई ऐसे घटनाक्रम सामने आए.

जिनसे लोगों के मन में संदेह पैदा हुआ है।

उन्होंने कंट्रोल यूनिट्स के मिसमैच होने के आरोप भी लगाए।

उन्होंने मांग की कि काउंटिंग सेंटरों की CCTV फुटेज सार्वजनिक की जाए और VVPAT स्लिप्स की पारदर्शी गिनती कराई जाए.

ताकि लोगों के सामने सच आ सके और सभी शंकाओं का समाधान हो सके।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत रह सकता है. जब चुनावी संस्थाओं पर जनता का भरोसा बना रहे।

लेकिन इस चुनाव में जो कुछ देखने को मिला. उसने उस भरोसे को गहरा झटका पहुंचाया है।