Advertisement

BRICS Exclusive: चीन की मीरा Zhu Jingjing से समझिए Gen Z की सोच

Zhu Jingjing(चीन की मीरा),

भारत और चीन—एशिया की दो ऐसी महाशक्तियां जिनकी आबादी का एक बड़ा हिस्सा युवा है। लेकिन आज का ‘जेन जी’ यानी युवा वर्ग क्या सोचता है? क्या भारत और चीन का युवा एक-दूसरे से अलग है या उनकी चुनौतियां एक जैसी हैं? इसी पर देखिए चीन की मशहूर इन्फ्लुएंसर जू जिंगजिंग (मीरा) और भारतीय युवा के साथ हमारी यह खास बातचीत…”

एशिया की दो सबसे बड़ी ताकतों—भारत और चीन के भविष्य को गढ़ने में आज की युवा पीढ़ी (Gen Z) क्या भूमिका निभा रही है? इसी सोच और नए नजरिए को समझने के लिए हमारी खास पेशकश ‘Gen-Z Unfiltered’ में हुई एक बेहद दिलचस्प बातचीत।

Explainer: CJP और BJP की ‘फिक्स मैच’ का असली खिलाड़ी कौन?

इस स्पेशल एपिसोड में हमारे साथ जुड़ीं चीन की मशहूर डिजिटल इन्फ्लुएंसर जू जिंगजिंग (Meera) और भारत के जेन जी (Gen Z) का प्रतिनिधित्व कर रहा एक युवा चेहरा।

क्या रहा चर्चा का मुख्य केंद्र?

सांस्कृतिक भिन्नता और तालमेल: भारत और चीन के युवाओं की सोच, रहन-सहन और रोजमर्रा की जिंदगी में क्या समानताएं और अंतर हैं?

सामाजिक अपेक्षाएं और दबाव: दोनों देशों में करियर, काम के माहौल (Work Culture) और परिवार की उम्मीदों को युवा कैसे संभाल रहे हैं?

डिजिटल ट्रेंड्स और भविष्य: सोशल मीडिया और डिजिटल दुनिया किस तरह दोनों देशों के युवाओं को एक-दूसरे के करीब ला रही है।

दो महाशक्तियों के युवाओं की सोच, उनके सपने और आधुनिक दुनिया को देखने के उनके नजरिए पर बनी यह खास रिपोर्ट/बातचीत जरूर देखें।