UP Inside Story: यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (anandiben patel) छुट्टी पर गईं. आनंदीबेन पटेल 7 साल से राज्यपाल हैं और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पहली बार छुट्टी ली है. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छुट्टी के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अनुमति ली है.. वो 26 अगस्त तक छुट्टी पर रहेंगी.. आनंदी बेन पटेल 27 अगस्त को यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित जन भवन लौटेंगी.
राज्यपाल छुट्टी पर क्यों गईं??
हालांकि, राज्यपाल छुट्टी पर क्यों गईं?? इसको लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. बीते दिनों उनके भाषणों में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ यूपी की सरकार और प्रशासनिक मशीनरी निशाने पर रही.. उनके बयान पंचम तल में चर्चा का विषय बन रहे.
इस बीच एक और अंदर की बात.. राज्यपाल ने हवाई यात्राओं से परहेज करना शुरू कर दिया था. चाहे कानपुर हो, प्रयागराज या फिर अन्य जगह.. वे ट्रेन से यात्राएं कर रही थीं. सूत्रों का कहना है कि स्वास्थ्य गड़बड़ होने के चलते डॉक्टर्स ने उन्हें हवाई यात्राओं से मना किया था!! हालांकि, सूत्रों का कहना है कि उन्होंने पारिवारिक और निजी कार्यक्रमों के लिए छुट्टी ली है!! लेकिन चर्चा तो बनती है..

























