Advertisement

Chhapra: में नाबालिग से हुआ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

छपरा: छपरा के एक नर्सिंग होम में एक नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है यह घटना छपरा शहर के भगवान में थाना क्षेत्र के भरत मिलाप चौक स्थित एक निजी अस्पताल में हुई है जहां पर एक नाबालिक बच्ची के साथ वहां के कंपाउंडर के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है सूत्रों के अनुसार नाबालिक बच्ची फूड पॉइजनिंग के शिकार होने के बाद इलाज करने के लिए पहुंची थी जहां अस्पताल के कर्मी द्वारा शौचालय में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है .

HanumanJayanti: हनुमान जी का सबसे शक्तिशाली रूप कौन सा है? जानिए
HanumanJayanti2026: हनुमान जी को सिंदूर क्यों चढ़ाया जाता है? जानिए

इस घटना की जानकारी मिलते ही भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित होप हॉस्पिटल पर भगवान बाजार थाना की पुलिस पहुंची और पुलिस ने आरोपी अस्पताल कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने नाबालिक बच्ची को मेडिकल जांच के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है जहां महिला चिकित्सक की टीम ने नाबालिक बच्ची का मेडिकल जांच किया है. वही इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची इसके साथ ही घटना स्थल पर एफएसएल की टीम ने भी जांच की है और सबूत एकत्रित किया है .

गिरफ्तार अस्पताल कर्मी सारण जिले की इशुआपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी सुरेश प्रसाद का पुत्र मोनू कुमार है .पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भगवान बाज़ार थाने में पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है सारण एस एसपी विनीत कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है गिरफ्तार आरोपी इसी अस्पताल का कंपाउंड बताया जा रहा है.

छपरा से पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट।