Advertisement

BJP से जुड़े दो गुटों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी क्षेत्र के सराय हकीम बाजार में गुरुवार की रात BJP से जुड़े हर्षद हिंदू और शशांक पंडित गुटों में वर्चस्व और पैसों के लेनदेन को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. इस घटना में दो युवकों कों गोली लग गईं. जिससे बाजार में लोगों के बीच भगदड़ और अफरा-तफरी मच गईं.

BJP से जुड़े दो गुटों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सराय हकीम इलाके में BJP से जुड़े दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद दो युवकों को गोली लगने की घटना से दहशत फैल गई.वही इलाके में हुई अंधाधुंध फायरिंग की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई.गोली कांड की खबर मिलते ही पुलिस महकमें में समेत आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और नगर पुलिस अधीक्षक समेत कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया.पुलिस द्वारा गोली लगने से घायल हुए दोनों युवक सोहेब समेत आयुष शर्मा को उपचार के लिए जिला मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहां घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है.वही पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करते हुए मामले की जांच में जुटी है.

RelationshipTips: रिलेशनशिप में दूरी क्यों आती है? जानिए वजह

दोनों पक्षो की तरफ से 10 से 15 राउंड फायरिंग की गईं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्मार्ट सिटी के सबसे व्यस्ततम सराय हकीम बाजार में गुरुवार रात करीब 9 बजे के आसपास ग्राहक खरीदारी में लगे हुए थे और बाजार में लोगों की खचाखच भीड़ मौजूद थी.तभी सराय हकीम चौराहे के पास गोलियों की तड़तड़ाहट शुरु हो गई.गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गए लोगों नें अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.जिससे मौके पर भगदड़ मच गई.दो गुटों के बीच हुई अंधाधुंध फायरिंग में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए.इस दौरान दोनों पक्षो की तरफ से 10 से 15 राउंड फायरिंग की गईं. गोली कांड की घटना के बाद दोनों पक्ष मौके से भाग गए.

Teenagers और Technology : एक्सपर्ट से जानें 7 सावधानियां ?

वही फायरिंग की घटना के बाद पता चला कि BJP नेता हर्षद हिंदू और शशांक पंडित गैंग के लोगों में वर्चस्व और पैसे के लेनदेन को लेकर एक-दूसरे को निशाना बनाया गया. स्थानीय लोगों द्वारा फायरिंग की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस के हालात अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोली लगने से घायल हुए दोनों लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया.जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल युवक शोएब और आयुष शर्मा कों प्राथमिक उपचार के बाद रेफर करते हुए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा की BJP में मंत्री हर्षद हिंदू और गूलर रोड गली नंबर चार निवासी मोहित शर्मा कभी साथ-साथ थे. जहां रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते दोनों अलग-अलग हो गए. इसी बीच मोहित की नजदीकी शशांक पंडित से हो गई.जहां दो दिन पहले भी हर्षद और मोहित में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था.

गुरुवार की देर शाम महावीरगंज के छतारी वाले कुएं के पास हर्षद और मोहित में मारपीट हो गई. जहाँ मोहित ने पिटाई होने पर भाजयुमो से जुड़े शशांक पंडित को फोन कर दिया. रात करीब 9:00 के आसपास शशांक पंड़ित और हर्षद हिंदू गुट के लेागों के बीच सराय हकीम चौराहे पर टकराव शुरू हो गया और दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी.दोनों गुटों की तरफ से जमकर हुई फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई.वही हर्षद हिंदू गुट से सोहेब जो कि हिस्ट्रीशीटर है. और दूसरे पक्ष से जयगंज निवासी आयुष पंडित घायल हो गए.एक के पैर में, तो दूसरे के पेट के पास गोली लगी है.

गोलीकांड की घटना को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक नें बताया कि थाना बन्ना देवी पुलिस को दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई थी.जहां पुलिस के प्रथम दृष्टिया जांच में सामने आया है कि दो लोगों कों गोली लगी है. पुलिस ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया. हां घायलों का उपचार जारी है और घायलों की हालत स्थिर है.सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.वही मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा तकनीकी साक्षी और अन्य साक्षयों को इकट्ठा किया जा रहा है.

वही एसपी सिटी मृगांग शेखर पाठक का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट और गोलीकांड के वजह की जांच की जा रही है. पूछताछ के बाद मामले कों अवगत कराया जाएगा.