Advertisement

Mahashivratri: को लेकर बड़ी तैयारी, पुलिस ने जारी की सख्त गाइडलाइन

Mahashivratri DJ ban Bihar Sharif

बिहार शरीफ, नालंदा: महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बिहार शरीफ मुख्यालय अंतर्गत सोहसराय थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने की, जिसमें पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए.

http://स्कूल की छत पर मोबाइल टावर से मचा हड़कंप, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल

बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान से जुलूस या बारात निकालने से पूर्व आयोजकों को अनिवार्य रूप से थाना में आवेदन देकर लाइसेंस प्राप्त करना होगा. बिना अनुमति जुलूस या बारात निकालने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

थाना अध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान में हबीबपुर और सिंगरहाट से बारात निकाली जाती है, लेकिन यदि किसी अन्य स्थान से जुलूस निकालने की योजना बनाई जाती है तो उसके लिए भी पूर्व अनुमति लेना आवश्यक होगा. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पूजा के दौरान छोटे साउंड सिस्टम का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन आवाज धीमी होनी चाहिए और केवल भक्ति गीत ही बजाए जाएंगे. अश्लील या आपत्तिजनक गीतों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा, प्रशासन द्वारा थाना क्षेत्र के पांच प्रमुख स्थानों—बड़ी पहाड़ी हिरण पर्वत, 17 नंबर तालाब, मोगल कुआं टीपीओ, सिंगरहाट बारात एवं हबीबपुर बारात—पर विशेष पूजा, प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया जाएगा.

इन सभी स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी. बैठक में पुलिस पदाधिकारी एसआई प्रियांशु कुमारी, एसआई गौरी शंकर, मोहम्मद इरफान हुसैन, एसआई सोनू कुमार, मोहम्मद असलम, मुंशी राजीव कुमार, विनोद कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और आयोजक समिति के सदस्य उपस्थित रहे. प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे पर्व को शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि महाशिवरात्रि का पर्व सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके.

संवाददाता: वीरेंद्र कुमार/ नालंदा

ये भी पढ़े-http://Women’sDay: पर खास आयोजन, SDM ने किया उद्घाटन